ग्रेटर नोएडा : डाबरा गांव के तालाब को बचाने के लिए आगे आये युवा

ग्रेटर नोएडा : यहाँ के डाबरा गांव में स्थित तालाब को बचाने के लिए स्थानीय युवा और पर्यावरणविद आगे आये है एक और जहाँ देश भर में जल संकट गहरा रहा है लोग नदियों,तालाबो पर अतिक्रमण द्वारा कब्जे कर रहे है देश भर में तालाबो के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है ऐसी स्थिति में जिले के युवाओ ने जल के महत्व को समझा है और तालाब को बचाने की मुहिम छेड़ी हुई है जिसके तहत इस तालाब को आदर्श तालाब बनाया जायेगा। पिछले रविवार में यह मुहीम शुरू कर दी गयी थी उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रविवार को सुबह 8 बजे सेकड़ो की तादात में युवा डाबरा गांव के तालाब पर एकत्रित हुए। और तालाब के पास बनी शहीद सुरेश की प्रतिमा को पानी से साफ़ किया और उसका माल्यर्पण किया उसके बाद युवाओ ने ग्रामीणों के संग मिलकर सफाई अभियान चलाया ।

इस मुहीम में युवा शक्ति संग़ठन, करप्शन फ्री इण्डिया, जय हो सामाजिक संस्था, युवा संस्था,सत्यार्थ फॉउंडेशन स्वदेशी अपनाओ आंदोलन,के सदस्य भी शामिल हुए। इस आयोजन में दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर ने फावड़े से तालाब की सफाई कर श्रमदान कर युवाओ का उत्साहवर्धन किया । साथ ही श्री नागर ने कहा कि युवाओं की यह मुहीम काबिले तारीफ है। मुझे ख़ुशी हुई की मैं इस मुहीम का हिस्सा बना अच्छा लगता है यह देखकर की आज के युवा समाज के लिए चिन्तनशील है उसके बाद विधायक तेजपाल नागर ने शहीद सुरेश को नमन किया और तालाब का नामकरण शहीद सरोवर किया साथ ही इस मुहीम में सरकार से सहयोग करवाने का आश्वाशन दिया।यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चला ।

शहीद सरोवर कार्यक्रम के सदस्य योगेश नागर ने कहा कि हम प्रत्येक रविवार को इस तालाब पर अलग अलग तरीके से इसके सोन्दर्यकर्ण हेतु कार्यक्रम चलाएंगे अगले रविवार को उक्त सरोवर पर साफ सफाई के साथ साथ वृक्षारोपण का भी आयोजन किया जायेगा यह पेड़ वन विभाग और ngo की मदद से तालाब के चारो ओर लगाये जायेंगे। रविवार में जिला वन अधिकारी और उपजिलाधिकारी भी वृक्षारोपण के साथ साथ श्रमदान करेंगे। इस मौके पर विक्रांत तोंगड़,रामवीर तँवर,अमित घंघोला,जीतेन्द्र भाटी खानपुर,मास्टर अरुण,विकास तोंगड़,नरेश पीलवान,विशाल नागर, सतीश,मोहित भाटी, अवदेश शर्मा आदि ।

यह भी देखे:-

निकाय चुनाव मतगणना के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कसी कमर
मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुरू की गई महिला बीट प्रणाली
दीपों की रोशनी में रिश्तों की मिठास: IEC कॉलेज में दीवाली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
राज्यस्तरीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2025–26 का भव्य आगाज़, गलगोटिया कॉलेज बना खेल प्रतिभाओं ...
नववर्ष पर सुरक्षा व ट्रैफिक को लेकर प्रशासन सतर्क, गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने एसीपी सेंट्रल नोएडा...
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्ट-अप कार्यशाला का सफल आयोजन, युवाओं को कानूनी और नैतिक समझ का मिल...
गांधी परिवार को चार्जशीट में घसीटने पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्श...
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...
शिक्षक दिवस पर जिम्स और एनएमओ द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश, वर्क  फ्रॉम होम...
गुरुकुल में मकर संक्रांति पर्व की धूम, वैदिक परंपराओं संग मनाया गया महापर्व
कल रविवार को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अंतिम अवसर
कल का पंचांग 26 अगस्त 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में घर का सपना होगा साकार, ओमिक्रॉन-1ए के तैयार फ्लैटों की योजना 28 जनवरी से
कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी किया रुद्राभिषेक और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण