देखें VIDEO, जेवर एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज हो : श्याम सिंह भाटी

ग्रेटर नोएडा: आज अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा गौतम बुध नगर इकाई द्वारा एक प्रेस वार्ता ग्रेटर नोएडा में स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई. इस मौके पर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी ने एडवोकेट ने केन्द्र सरकार द्वारा जेवर में बनाए जा रहे एयरपोर्ट का नाम सम्राट गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम पर करने की मांग की है. उन्होने कहा की गुर्जर सम्राट मिहिर भोज देश के चक्रवर्ती सम्राट थे और करोड़ों लोगों की आस्था उनसे जुड़ी हुई है. इसलिए उन सभी लोगो की भावनाओं को देखते हुए सरकार को निर्णय लेना चाहिए.


देखें VIDEO,

श्याम सिंह भाटी ने बताया इसके लिए वह स्थानीय विधायकों और केंद्रीय मंत्री से भी समर्थन मांगेंगे . कुछ दिन पहले सांसद अरुण कुमार सिंह व जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी इस मांग का समर्थन कर चुके है. श्याम सिंह भाटी ने बताया कि इसके लिए अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा जनपद में 14 जनवरी से 31 जनवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और लाखों की संख्या में हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर बीते 1 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में मिल चुके हैं और अपना मांग पत्र सौंप चुके हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ने उन्हे आश्वासन भी दिया गया था कि उनकी इस बात पर गम्भीरता से विचार किया जाएगा और उनकी मांग को केंद्र सरकार को भी भेजा जायेगा . श्याम सिह भाटी ने कहा कि इस मांग के समर्थन के लिये देश के सभी गुर्जर सांसदो और विधायकों से समर्थन पत्र लिये जाएंगे. उन्होंने कहा यदि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार गुर्जर समाज के इस बात पर विचार नही करती है तो भाजपा के खिलाफ ठोस रणनीति बनाई जाएगी . आज के प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से तेजा गुनपुरा, अजय भाटी, विकास , पंकज मावी, अमित खारी, सत्येंद्र गुर्जर, दिनेश तोंगड़, नीरज जगनपुर, राजीव गुर्जर, अनिल कसाना, ललित भाटी, अनुज नागर, विनीत कसाना, रामटेक कटारिया, विपिन नागर, अतुल भाटी, विकास भाटी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

यह भी देखे:-

इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर सर्वश्रेष्ठ MICE स्थल और राकेश कुमार वर्ष 2018 के सर्वश्रेष्ठ MICE पर...
Tokyo Olympics: कमलप्रीत फाइनल में, अतनु और पंघाल हारे
पल्प, पेपर और संबद्ध उद्योगों पर दुनिया के सबसे बड़े पेपर शो पेपरेक्स 2023 का आगाज, औद्योगिक विकास ...
यूपी: अखिलेश को है 400 सीटें जीतने की उम्मीद, बताई इस दावे के पीछे की बड़ी वजह
मातृत्व की मिसाल ज्योति सिंह को एसीआईसी ने किया सम्मानित
जलपुरा में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण को हटाया
शूगर के मरीजों को आलू, चावल व चीनी को देनी होगी तिलांजलि
ग्रेनो के सभी शिक्षण संस्थान एवं अस्पताल लीज डीड की शर्त पर स्थानीय किसानों एवं गरीब लोगों का करें ...
ग्रेनो प्राधिकरण ने वाणिज्यिक, संस्थागत व आईटी की योजना की लांच
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : फ़्लैट के अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
गौतम बुद्ध नगर में 3000 स्वयंसेवकों ने विजयादशमी पर किया संचलन, दिया एकता और राष्ट्रशक्ति का संदेश
ग्रेटर नोएडा में 4 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का आगाज
एयर सर्जिकल स्ट्राइक की ख़ुशी में हिन्दू युवा वाहिनी ने निकला तिरंगा यात्रा
सेंट जोसेफ विद्यालय ग्रेटर नोएडा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का भावुक विदाई समारोह आयोजित
माँ पन्नाधाय जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, 11 गुर्जर महिला प्रतिभाओं क...
गौतमबुद्ध नगर की ज़िला रोल बॉल बालक व बालिका टीम का हुआ गठन