सांसद सुरेंद्र नागर ने उठाया राज्यसभा में किसानों को मुद्दा

नोएडा। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र सिंह नागर ने देश के उच्च सदन राज्यसभा में जेवर एयरपोर्ट के गाँवों की जमीन अधिग्रहण और नोएडा के बख्तावरपुर गाँव में किसानों की रिहायशी जमीन तोड़े जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कचैड़ा गांव का मुद्दा भी उठाया एवं किसानों की दुर्दशा पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

आज गौतमबुद्धनगर के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने राज्यसभा में कचैडा गांव के किसानों के साथ प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज और जेल भेजने साथ ही उनकी हरी फसल को उजाड़ने और उचित मुआवजा न मिलने पर न केवल रोष प्रकट किया बल्कि सरकार पर आरोप लगाया कि वह वेव सिटी जैसे बिल्डरों को सह देकर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। नागर ने राज्यसभा मे कचैडा के साथ ही नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के मुददे पर सरकार की घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कानून का मजाक उड़ा रहा है। प्रदेश सरकार की शह पर जिला प्रशासन निर्दोष किसानों को जेल में बंद कर रहा है। प्रशासन निरंकुश हो गया है।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 12 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा दो निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का लाभ
आई आई ए ग्रेटर नोएडा और श्रम विभाग ने मिलकर श्रम सेस से जुड़े मामलों का निस्तारण किया
लोकसभा चुनाव 2019: जानिए तिथि , गौतमबुधनगर समेत समूचे उत्तर प्रदेश के लोकसभा सीट का चुनाव कार्यक्रम
हौंडा कार्स इंडिया ने कहा, अपनी प्रगुणता बनाये रखने के लिए उत्पादन की कार्य-प्रणाली को संगठित किया ह...
कल का पंचांग, 25 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गौतमबुद्ध नगर में ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 15 वाहन जब्त, ₹7.8 लाख जुर्माना
बीजेपी मंडल दनकौर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई 
एनपीसीएल और सोसाइटी प्रतिनिधियों के बीच चर्चा , मल्टी कनेक्शन के गिनाए गए फायदे
दनकौर नगर पंचायत  मामले में चेयरमैन सहित 7 के खिलाफ मुकदमा
मेवाड़ में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन ,मेधावी पुरातन विद्यार्थी सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स...
अफगानिस्तान पर दिल्ली में बड़ी बैठक, मजबूत हो रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ रणनीति पर चर्चा
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: आईएएस और पीसीएस 2024 के छात्रों के लिए मॉक साक्षात्कार की तैयारी
स्टाफ समीक्षा बैठक में डीएम बी.एन. सिंह ने दिए ये निर्देश
एक्शन में आबकारी विभाग , अवैध शराब और ओवर रेटिंग को लेकर चलाया गया बड़ा अभियान, ताबड़तोड़ छापा
बिना मास्क वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही