एस.एन दुबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को रौंदा, लखनऊ की गुलमोहर भी जीती

नोएडा। पांचवें एसएन दुबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मदनलाल एकेडमी उत्तराखंड ने देवास क्रिकेट क्लब मध्य प्रदेश को 248 रनों से रौंद दिया। उत्तराखंड के साहिल और अभिनव शर्मा ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जितानो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरे मुकाबले में गुलमोहर क्रिकेट क्लब लखनऊ ने वंडर सीमेंट एकेडमी राजस्थान को 50 रनों से मात दी। इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

पहले मुकाबले में मदल लाल क्रिकेट एकेडमी ने बिना विकेट खोए 277 रन बनाए। साहिल ने 74 गेंदों में नाबाद 152 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अभिनव शर्मा ने 106 रनों की उम्दा पारी खेली। देवास क्रिकेट एकेडमी के सभी गेंदबाजों की उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। देवास क्लब की टीम 29 रनों पर ऑल आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया। मदन लाल एकेडमी की ओर से राघव यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 देकर तीन विकेट अपने नाम किया। वहीं युवराज सिंह ने 6 रन देकर तीन विकेट झटके। मदन लाल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 248 रनों से एकतरफा जीत हासिल की। साहिल मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की गुलमोहर क्रिकेट एकेडमी ने 150 रन बनाए। अंकित कुमार ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 48 रनों का योगदान दिया। उत्कर्ष ने भी बल्ले का अच्छा उपयोग करते हुए 41 रन ठोके। वंडर्स सीमेंट के प्रखर और विक्रम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वंडर्स की टीम महज 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मिनाफ ने 32 और प्रवर भारद्वाज ने 12 रन बनाए। गुलमोहर के आदित्य प्रियदर्शी ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरी।करन ने दो विकेट लिए। आदित्य मैन ऑफ द मैच बने। गुलमोहर ने यह मैच 50 रनों से जीत लिया।

यह भी देखे:-

GPL CRICKET TOURNAMENT में खेले गए दो मैच, पढ़ें कौन रहा विजेता
तैराकी में सिवा श्रीधर ने नया खेल रिकॉर्ड बनाया; खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सिवा के व्यक्तिग...
सीनियर रोल बॉल विजेता हुए सम्मानित
ग्रेटर नोएडा : प्रो कबड्डी लीग , होम ग्राउंड पर मेजबान यूपी योद्धा को तमिल थलाइवास ने हराया
मदनलाल एकेडमी ने सोनेट को हरा एसएन दुबे क्रिकेट खिताब पर कब्जा किया
कबड्डी के साथ गौतम बुद्ध नगर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 उत्तर प्रदेश की हुई शुरुआत
DPS फुटबॉल प्रतियोगिता में जोश और जुनून: 22 टीमों की भागीदारी, ग्रेटर नोएडा बना खेल का केंद्र
मोटोजीपी™ भारत ने देश के सबसे बड़े रेसिंग स्पेक्ट्रम को ईंधन देने के लिए टाइटल स्पांसर के रूप में इं...
विजेता एथलेटिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित
राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, दोषसिद्धि पर स्टे की अर्ज़ी गुजरात हाईकोर्ट में खारिज
नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में यूपी का दबदबा, दोनों वर्गों में जीते स्वर्ण पदक
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: पंजाब यूनिवर्सिटी अंक तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत करने के लिए आगे ब...
व्हीलचेयर क्रिकेट टी 20 टूर्नामेंट का आगाज, उद्घाटन मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता 2021  में गौतमबुद्ध नगर  खिलाड़ियों का हुआ चयन 
कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप – 2018 का आगाज , देखें VIDEO
RYAN INTERNATIONAL SCHOOL, GREATER NOIDA FELICITATED INTERNATIONAL TAEKWONDO CHAMPIONS