रणदीप गैंग का 15 हज़ार इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार, बदालपुर की एक बड़ी डकैती व हत्या काण्ड का खुलासा
ग्रेटर नोएडा : बीती रात एंटी एक्सटॉर्शन सेल और बिसरख पुलिस ने सूचना के आधार पर रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर अमन त्यागी उर्फ़ माया त्यागी को धर दबोचा। माया त्यागी पर नोएडा पुलिस ने 15 हज़ार का ईनाम घोषित कर रखा था। माया की गिरफ्तार के बाद पुलिस ने 2016 में हुई बादलपुर डकैती और हत्या का खुलासा भी कर दिया है।
आज सूरजपुर स्थित जिला पुलिस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ग्रामीण सुनीति ने बताया पुलिस को बिसरख क्षेत्र में अमन त्यागी उर्फ़ माया त्यागी के मूवमेंट की खबर मिली थी। जिसके बाद बिसरख पुलिस और एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने संयुक्त अभियान चलाकर चेकिंग शुरू कर दी। बाइक से जा रहे अमन त्यागी का सामना चेकिंग कर रही पुलिस टीम से हो गया। मुठभेड़ के बाद आखिरकार अमन त्यागी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
एसपी ने बताया पुलिस ने अमन के कब्जे से 32 बोर का पिस्टल, 6 जिन्दा कारतूस, मुरादनगर से चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद किया है।
एसपी ने बताया अमन त्यागी उर्फ़ माया त्यागी बादलपुर में बीते साल 4 नवम्बर को शराब ठेकों से कैश कलेक्शन वैन से 9 लाख लूट और चालक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में उसके साथ रणदीप गैंग के अमित कसाना, सोनू , कुलदीप जाट समेत 6 लोग शामिल थे। इनमे कुलदीप जाट पहले ही गिरफ्तार हो चूका है।
एसपी ने बताया मूल रूप से छपार मुज़फ्फरनगर का रहने वाला अमन त्यागी पहले भी मुजफ्फरनगर से जेल जा चूका है। रिहा होने के बाद वो रिठौरी गाँव थाना दादरी में रह रहा था। अमन कुख्यात रोबिन त्यागी का रिश्तेदार लगता है और उसी के माध्यम से उसकी मुलाक़ात रणदीप भाटी से हुई थी। उसके बाद से ही अमन त्यागी उर्फ़ माया त्यागी रणदीप गैंग का शार्प शूटर बन गया था। गैंग से जुड़कर वो रणदीप गैंग के लिए बिल्डरों को साईट पर धमकाने और , रंगदारी वसूलने और शार्प शूटर का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने अमन त्यागी उर्फ़ माया त्यागी के खिलाफ बिसरख थाना में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
यह भी देखे:-
कोविड से उबर चुके लोगों पर 12 महीनों तक काम कर सकती है कोविशील्ड की एक ही खुराक- शोध में हुआ खुलासा
जीबीयू परिवार ने चांद्रायन-३ का चंद्रमा की सतह पर उतरने का साक्षी बना
विस्तृत रिपोर्ट : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 114 वीं बोर्ड बैठक
Navratri 2021 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन मां महगौरी की होती है पूजा, जानें आरती और कथा समेत हर जान...
आज का पंचांग , 22 जून 2020 , जानिए शुभ- अशुभ मुहूर्त
किसान मोर्चा के कानूनी पैनल का एलान, दिल्ली के सभी प्रवेश द्वार बंद
दहशत : बाईकर्स ने युवक को मारी गोली, घायल
फोर्टिस अस्पताल ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर मल्टीपल मायलोमा के मरीज़ को दी नई ज़िंदगी
कांग्रेस ने कोरोना आइसोलेशन उपचार किट का वितरण किया
सीबीएसई : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परीक्षाओं को रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज
सितंबर-अक्टूबर तक शुरू हो सकता है बच्चों का टीकाकरण-डॉ रणदीप गुलेरिया, निदेशक AIIMS
कोरोना के मामले में उछाल: चुनावी राज्यों में दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाने का दुष्परिणाम
गौतमबुद्ध नगर: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के घोषणा से पहले हलचल तेज
शिवपाल , औवैसी, चंद्रशेखर व ओमप्रकाश राजभर ने की बड़ी बैठक- अखिलेश को अल्टीमेटम
जिला गौतमबुद्ध नगर में CONTAINMENT ZONE की नई सूची जारी
होली पर सिटी पार्क में दिखेगी मथुरा के चरकुला व गगरी नृत्य की झलक
