ग्रेटर नोएडा : घटतौली का आरोप लगा, कस्टमर का पेट्रोल पम्प पर हंगामा
ग्रेटर नोएडा। शहर के एक पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप लगाते हुए बाइक में तेल डलवाने आए युवकों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि उनकी बाइक में 2.5 लीटर तेल कम डाला गया। उन्होंने बाईक से तेल निकलवाकर दोबारा तेल की तौल कराई।
नगर की चौधरान पट्टी के रहने वाले शहनवाज पुत्र अनीस बुधवार को क्षेत्र के एक पेट्रोप पंप पर पहुंचा। उसने बताया कि उसकी कार में दस लीटर तेल पहले से ही था। उसने पंप कर्मी से कहा कि कार का टैंक फूल कर दे।
जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के तुगलपुर में स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर उस समय हंगामा मच गया जब पेट्रोल भरवाने आए एक युवक ने 10 लीटर पेट्रोल डलवाया . उसके बाद कस्टमर को गड़बड़ लगी और उन्होंने गाड़ी से पेट्रोल निकालकर फिर से मापने के लिए कहा . इसपर पेट्रोल पंप कर्मी की कस्टमर से तीखी नोंक झोंक हुई. इसके बाद कस्टमर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेट्रोल पंप कर्मी को पकड़ कर कोतवाली ले गई।
नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक का कहना है कि अगर पीड़ित पेट्रोल पंप के खिलाफ कोई तहरीर देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें आये दिनों पेट्रोल पंपों द्वारा घटतौलीकी शिकायतें मिलती रहती हैं। लेकिन अधिकारी इन शिकायतों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और मामले को नजरअंदाज करते हैं।
इस मामले में बांट माप अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि घटतौल की शिकायत मिली है। इस मामले में कमेटी बिठाकर इस पेट्रोल पंप की माप तोल की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर पेट्रोल पम्प के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया समय-समय पर हमारी टीम पेट्रोल पंपों पर माप तोल की जांच करती रहती है।
