दनकौर पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान

दनकौर:दनकौर कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में कालेज जाने वाली लड़कियों से होने वाली छेड़छाड़ की घटना को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों के आसपास मनचलों की रोकथाम के लिए एंटी रोमियो अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान में करीब एक दर्जन से संदिग्ध दिखे मनचलों की चेकिंग की गई और पूछताछ की गई। वही इस दौरान शिक्षण संस्थानों के पास खड़े 30 लोगो से अधिक लोगों से पूछताछ की गई ओर फटकार लगाकर छोड़ दिया ।

वही रास्ते में बेतरतीब बाइक चलाते युवक को रोका और उन्हें आगे से बाइक को ठीक तरह से चलाने की चेतावनी दी गई।इस के बाद बिलासपुर, दनकौर, मंडी श्यामनगर में स्थित कालेजो में जाकर स्टाफ से भी जानकारी ली तथा कहा किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस अभियान की जानकारी देते हुए दनकौर कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस गंभीर है।कोतवाली पुलिस ने एक एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है। जो सार्वजनिक स्थानों व स्कूल-कालेजों पास टीम तैनात रहेंगी। मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। — साभार : ख़ालिद सैफी

यह भी देखे:-

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार नोएडा
कल का पंचांग, 29 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
School Reopening: UP, DELHI में एक सितंबर से स्कूलों में शुरू होंगी नई कक्षाएं, जानें- क्या हैं नियम...
जानिए कैसे इस बिल्डर ने अपने 8 हज़ार होम बायर्स का पैसा हड़पा, गिरफ्तार
विद्यालय वाहनों की सुरक्षा को लेकर गौतमबुद्धनगर प्रशासन सख्त, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेताव...
ट्रैक्टर की टक्कर से डयूटी से घर लौट रहे बाइक सवार 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बीमार पिता की कर रहे...
शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीसरा अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में “सहज योग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर विशे...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा पद्धति से शिक्षा सुचारू रूप से जारी
ग्रेटर नोएडा : दादरी मे हुई दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं मे दिखा जोश
 राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने किया छात्र संगम का भव्य आयोजन: युवाओं में जागरूकता और नेतृत...
कोरोना से बचाव को लेकर नगर पंचायत ने कराया कस्बे में सैनिटाइजेशन
उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "सिद्धं कैलीग्राफी" प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन
Lakhimpur Kheri Live: श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
टेक्नीशियन के कौशल को निखारने के लिए यामहा मोटर्स द्वारा ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन