यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कोहराम, बस-ट्रक के टक्कर में कई घायल

ग्रेटर नोएडा। कोहरे ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। आज सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण विसिबिलिटी शून्य होने के कारण एक डबल डेकर बस पहले से खड़े ट्रक से जा टकराई। जिसके चलते कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जेवर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र भाटी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जेवर कट के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई है . जिसके बाद फ़ौरन पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायल यात्री को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जिसमें लगभग 15 लोग घायल हैं। कुछ यात्रियों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। बस एटा मैनपुरी से दिल्ली जा रही थी। बता दें यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं और कई मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद चालक सबक नहीं लेते और बेलगाम एक्सप्रेसवे पर गाड़ी दौडाते हैं और सड़क हादसे होते रहते हैं।

यह भी देखे:-

महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में धूमधाम से मनाया गयाआजादी का अमृत महोत्सव
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III में कक्षा XII के विद्यार्थियों के लिए हर्षोल्लासपूर्ण विदाई समा...
ग्रेनो के कूटी मंदिर में पंचतीर्थी ब्रह्मलीन राजेनाथ की श्रद्धांजलि समारोह, भजन संध्या में भक्तों का...
पं. सागर शास्त्री ने बताया: सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
नोवरा ने प्राथमिक विद्यालय की समस्याओं का किया निरिक्षण
Cooking Oil की कीमतें जल्‍द आएंगी नीचे, सरकार के आला अफसर ने जताया भरोसा
ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग
कोरोना डेल्टा वैरिएंट : वैक्सीन के बाद भी खतरा बरकरार, मौत का जोखिम है कम- ICMR
टर्की की कंपनी ने ग्रेनो प्राधिकरण से मांगी जमीन, 500 करोड़ का करेगी निवेश
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा  ने दिव्यांगों में व्हीलचेयर वितरित किया 
नोएडा में SIBDI कार्यालय का उद्घाटन
जेवर कांड : मृतक की पत्नी को सौपा विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने पांच लाख रूपये का चैक
एकेटीयू द्वारा समय पर दाखिलों की अनुमति न देना ,कॉलेज प्रबंधन व छात्रों के लिए बना चुनौती, जल्द निका...
फरार विदेशी में से तीन पकड़े गए , बाकियों की तलाश जारी
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग