देखें VIDEO, आर्षायण ट्रस्ट ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव , 15 कुण्डीय यज्ञ में लोगों ने दी आहुति

ग्रेटर नोएडा : आज शहर के सी – 236 , गामा – 1 में आर्षायण ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रान्ति उत्सव आचार्य दार्शनेय लोकेश के नेतृत्व में धूम-धाम से मनाया गया| इस मौके पर के 15 यज्ञ कुण्डों में 60 दम्पत्तियों ने आहुतियाँ दीं जिसका संचालन वेद विदुषी डॉ. कल्पना आर्य ने किया|


देखें VIDEO, आर्षायण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य दार्शनेय लोकेश बता रहें हैं 14 जनवरी को नहीं है मकर संक्रांति


इस अवसर पर आर्षायण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य दार्शनेय लोकेश ने कहा देश में उपलब्ध पंचांगों की गलती से हम 14 जनवरी को मकर संक्रांति बनाते हैं, जिस दिन कि यह पर्व प्राकृतिक तौर होता ही नहीं है| उन्होंने कहा ज्योतिष वेद-पुराण और ज्योतिष सिद्धांत ग्रंथों के अनुसार वर्तमान की जनवरी की किसी भी तारीख में मकर संक्रान्ति न कभी हुई है और न कभी होगी| मकर पर सूर्य आज ही के दिन आता है|

इस मौके पर विभिन्न गुरुकुलों से आई ब्रहाम्चारिणी अचार्यायों ने वेद मन्त्रों एवं अष्टाध्यायी का पाठ किया एवं भजन की प्रस्तुत किया जिसे सुन भक्तगण भावविभोर हो गए|

मकर संक्रान्ति उत्सव के मुख्य वक्ता मुल्तान नगर, नई दिल्ली आर्य समाज के प्रधान राजकुमार आर्य ने चारों वेदों के महत्त्व, संकल्प मन्त्र एवं काल गणना पर अपना व्यख्यान दिया| आचार्य शक्तिनंदन ने यज्ञ के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा यज्ञ के माध्यम से हम अपना संरक्षण और प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करते हैं.

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने भोग खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया| इस मौके पर आचार्य दर्शनेय लोकेश, नवीन कुलश्रेष्ठ, सुमन कुमार वैदिक, दिनेश शर्मा, इंजीनयर विभू रावत, सविता रावत, वीरेश शास्त्री व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे |

यह भी देखे:-

जी.बी.यू. में बुद्ध पूर्णिमा समारोह सम्पन्न
कल का पंचांग, 19 नवंबर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पर्यावरण की शुद्धि एवं विश्वशांति के लिए ईशान इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में महायज्ञ का आयोजन
हमारे जीवन की यात्रा बगैर किसी उद्देश्य के शुरू होती है : आचार्य प्रशांत
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा में 13 अखाड़ों के महामंडलेश्वर ने भारत को हिंदू रा...
कल का पंचांग, 19 नवम्बर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जय माता दी के जयघोष के साथ सातवा विशाल नवरात्र पूजा संकल्प पंचशील ग्रीन में शुरू
साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
विजयादशमी पर नाथपंथ की परंपरा के अनुसार विशेष परिधान में निकले गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ
इस्कॉन द्वारा तीन दिवसीय गौरपूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया
नोएडा : छठ पूजा की तैयारियों के लिए हुई बैठक
कल का पंचांग, 4 अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 20  अगस्त 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 17 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा: आर्य संस्कृति और नववर्ष का संदेश: पं. सागर शास्त्री
कल का पंचांग, 18 फ़रवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त