इंडिगो व SRF फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों में आवश्यक सामानों का वितरण

ग्रेटर नोएडा : आज इंडिगो व SRF फाउंडेशन द्वारा इंडिगो स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के अंतर्गत बैसिक शिक्षा विभाग के अधीन दादरी ब्लॉक के 29 विद्यालयों के लिए विद्यालय की साफ-सफाई व बागवानी के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध करायी गई।

इसी क्रम मे आज यह सामान प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय (चिटहरा) मे वितरित किया गया। वितरण जिला मुख्य विकास अधिकारी श्री अनिल कुमार के द्वारा किया गया जहाँ पर खण्ड विकास अधिकारी नेहा सिंह,सहायक खण्ड विकास अधिकारी अशोक गहलोत,SRF फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी अकरम,समाज सेविका प्रियंका रावल ,दादरी शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र नागर,मुकेश पाल की उपस्थिति रही।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संस्था के स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम की सराहना करते हुए इसे समस्त जिले के लिए तैयार करने को कहा व संस्था के अधिकारियों का आभार प्रकट किया। इंडिगो द्वारा इस प्रोग्राम के अंर्तगत दादरी ब्लॉक के 29 सरकारी विद्यालयों को गोद लेते हुए उनमें सभी जरूरी बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराई है जिनमें विद्यालय का रंग-रोगन,भवन की मरम्मत,पुस्तकालय,विज्ञान प्रयोगशाला,पेयजल,वर्कबुक,पेंटिंग,झूले आदि प्रमुख है।

इसी के साथ बच्चों को कंप्यूटर का व्यहवारिक ज्ञान देने के लिये मोबाइल स्मार्ट बस की व्यवस्था भी इंडिगो द्वारा की गई है जो हर विद्यालय में एक दिन के लिए उपस्थित रहेगी।संस्था के उक्त प्रयोगों से विद्यालयों मे बच्चो की उपस्थिति बढ़ी है व गतिविधियों मे भी रुचि जाग्रत हुई हैं। मोबाइल स्मार्ट बस में कंप्यूटर प्रयोग कर बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए। संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए झूलों से भी बच्चे काफी खुश है व संस्था के बारे में हमेशा शिक्षको से जानकारी करते रहते है।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से रजनी शर्मा,कुसुम,इंद्रजीत,आदित्य,स्मिता वेद,रेखा,नेहा,अशोक व SRF फाउंडेशन से आशु,रब्बानी,अमित,सबनम, उपस्थित रहे।।

यह भी देखे:-

आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में VYTOBLITZ 2.0 टेक फेस्ट का सफल आयोजन
स्वास्थ्य मनोविज्ञान का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ वांटेड इनामी बदमाश, दो गिरफ्तार
भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलामुख्यालय पर सौपा ज्ञापन
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट्स में  कोविड इंपैक्ट के उपरांत फार्मा कंपनी के सामने चुनौतियाँ पर सेमिनार आयोजि...
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का समापन
RYAN GREATER NOIDA AWARDED AT “FESTIVAL OF PEACE”
अपना जनहित समिति खिलाड़ियों का करेगी सम्मान
9 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज, जनपद न्यायाधीश ने की समीक्षा बैठक
आउटकम आधारित शिक्षा: आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में सफल लघु अवधि पाठ्यक्रम का आयोजन
युवक का शव मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप
आगामी त्यौहारो  के मद्देनजर पुलिस व एसडीएम ने  शांति  समिति की बैठक
बुलंदशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण के 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल
राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक फेट का उल्लासपूर्ण आयोजन, टैलेंट शो और डीजे इवनिंग रहे आकर...
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
सस्ती लग्जरी कार दिलाने के नाम पर ठगी — बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया शातिर आरोपी, गिरोह की सक्रियता...