गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही : चौधरी प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा : आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त केशव कुमार को सौंपा ,कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जनपद में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही कर बंद किया जाए, ज्ञापन का कार्यक्रम संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर के नेतृत्व में किया गया.

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जनपद गौतम बुध नगर में अनेकों गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहे हैं जिस कारण जनपद के बच्चों का भविष्य चिंताजनक है गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि हाल ही में नोएडा के सलारपुर गांव में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के पीछे चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूल की दीवार गिर जाने के कारण दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हुए हैं इस घटना में जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई ,उन्होंने बताया कि जनपद में मान्यता प्राप्त स्कूलों के द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं चल रहे हैं जैसे विद्यालय का भवन भूकंप रोधी फायर उपकरण अध्यापकों की संख्या पूर्ण होनी चाहिए.

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहां की मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लागू स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क निर्धारण अध्यादेश 2018 को अभी तक लागू नहीं किया गया है जिस कारण प्राइवेट विद्यालयों ने फीस को मनमाने ढंग से बच्चों के अभिभावकों से वसूल रहे हैं उन्होंने कहा कि जनपद में स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय अध्यादेश को लेकर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कई बैठक हो चुकी है लेकिन बैठकों में अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है उन्होंने कहा कि जल्द ही स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क निर्धारण कानून को सभी विद्यालय लागू करें जिससे क्षेत्र के गरीब किसान मजदूर भी अपने बच्चों को पढ़ा सके.

इस दौरान आलोक नागर बृजेश भाटी प्रविंद्र भाटी गौरव टाइगर निशांत तिवारी अभिषेक टाइगर शोएब खान अभिषेक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे.

यह भी देखे:-

स्किल डेवलपमेंट के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, 8.19 लाख की पेमेन्ट स्लिप बरामद
राम जन्म से अयोध्या में दौड़ी खुशी की लहर : ग्रेटर नोएडा साइट-4 में रामलीला का भावपूर्ण मंचन
25 दिसम्बर को होने वाली किसान एकता संघ की पदयात्रा स्थगित
भव्य माता की चौकी में उमड़े हजारों श्रद्धालु
ऐप , पोर्टल और सोशल मीडिया से सेफ सिटी को मिलेगी और रफ्तार
वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी शहादत को श्रद्धांजलि
कल का पंचांग, 17 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
धनोरी वेटलैंड में सूख रहा पानी, पक्षियों को संकट—विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया दौरा, अधिकारियों को दि...
जेवर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में युवा मोर्चा भाजपा द्वारा जिलाधिकारी गौतबुद्धनगर को सौंपा शिकायती/मां...
ग्रेनो वेस्ट को पॉलिथीन मुक्त बनाने की बड़ी पहल, ईकोटेक-12 में शुरू हुआ 5 टीपीडी एमआरएफ केंद्र, विधा...
किसानों की मूल मुआवजे सहित अन्य समस्याओं को लेकर एडीएम से कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार
विशाल युवा हिंदू वाहिनी संस्था का तीसरा अधिवेशन संपन्न   
किसान आंदोलन : किसानों से मिलने जा रहे सांसदो को रोका
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा लगाये गये रक्तदान शिविर में व्यापारियों ने किया रक्तदान
धूमधाम से मनाएंगे योगी का जन्मदिन