दादरी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

ग्रेटर नोएडा। दादरी पुलिस ने क्षेत्र के ईस्टन पेरीफरल एक्सपप्रेस वे पर गांव बील के समीप मुखबिर की सूचना पर दो शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 टायर ट्राला समेत 550 अवैध शराब की पेटी बरामद की गई है। अवैध शराब की कीमत तकरीबन 32 लाख बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में लिप्त लोगो की तलाश में लगी है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली दादरी क्षेत्र के ईस्टन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से हरियाण से बिहार के लिए अरूणचल प्रदेश मार्का अवैध शराब को ले जाया जा रहा था। पुलिस को मुूखबिर से सूचना मिली कि पेरीफेरल पर अवैध शराब की 550 पेटी शराब रहा है। पुलिस ने गांव बील के पास 10 टायर ट्राला को रोका तो उसमें नरेन्द्र पुत्र रामफूल निवासी इस्माइला रोहतक व अशोक पुत्र बहादुर सिंह निवासी चांदनी बाग पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। तथा 10 टायर ट्राला को अवैध शराब समेत बरामद कर लिया। और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। दादरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह सभी शातिर किस्म के शराब तस्कर बताए जा रहे हैं। यह काफी लंबे समय से शराब तस्करी कर रहे थे। पुलिस जानकारी के अनुसार अभी और भी शराब तस्करों के विषय में पता लगाया जा रहा है। उन्हें भी जल्दी पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि गांव मिलक निवासी अनिल शर्मा व धर्मबीर उर्फ नाना इस कार्य में लिप्त है। दोनो की तलाश में पुलिस लगी है। साथ अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। अवैध शराब की कीमत 32 लाख रूपये है।

यह भी देखे:-

बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
डेबिट एटीएम कार्ड लूट कर ये बदमाश करता था पैसा ट्रांसफर , पुलिस ने दबोचा 
आतंकी हमले के मामले में पंजाब पुलिस ने नोएडा से दो लोगों को किया गिरफ्तार
समलैंगिक युवकों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन गिरफ्तार
चिटहैरा नहर पर पुलिस मुठभेड़: ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
इनजीयारिंग के छात्र ने की ख़ुदकुशी, सुसाईड नोट में लिखा "मैं अच्छा बेटा..." पढ़ें पूरी खबर
दो शातिर लैपटॉप चोर गिरफ्तार कब्जे से 22 लैपटॉप बरामद
कुलदीप सिंह सेंगर पर तोड़ी योगी ने चुप्पी
जेवर : भाजपा के जनलकल्याण सम्मलेन में दो गुट भिड़े , लूट फायरिंग का आरोप 
रिश्ते हुए तार-तार, मुआवजे को लेकर पिता- भाई पर लगा हत्या का आरोप
9 मोटरसाइकिल सहित दो बदमाश पकड़े
तमंचे के बल पर राशन डीलर से नगदी छीनने का आरोप
बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार 
स्कूल में लॉन का घास काटने से मना करने पर पिटाई, बेहोश हुई छात्रा
लैपटॉप और कीमती सामान चोरी
मकान में घुसकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार