एसएन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, वंडर्स ने एनसीआर को 176 रनों से रौंदा, सैम की भी एकतरफा जीत

नोएडा। पांचवीं एसएन दुबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ नोएडा स्टेडियम में बुधवार को हुआ। उद्घाटन मुकाबले में नोएडा वंडर्स ने एनसीआर स्पोर्ट्स को 176 रनों से करारी शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में सैम स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने थ्री एस क्रिकेट एकेडमी को 40 रनों से हरा दिया। उद्घाटन के दौरान आयोजन समिति के प्रमुख राजेश दुबे, मीरा दुबे, चाचा हिंदुस्तानी सहित कई क्रिकेटप्रेमी मौजूद रहे।

नोएडा स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में नोएडा वंडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रनों के बड़ा स्कोर बनाया। इनेश महाजन और हर्ष विधूड़ी ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। इनेश ने 57 और हर्ष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। एनसीआर की ओर से तन्मय ने 2 और प्रियांशु ने एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीआर स्पोर्ट्स की टीम महज़ 44 रन ही बना सकी। अर्जुन ने 12 रन बनाए। इस बल्लेबाज को छोड़कर कोई अन्य दहाई का आंकड़ा तक नहीं पहुंच पाया। नोएडा वंडर्स के स्वयं श्रीवास्तव, सौरभ और कार्तिकेय की उम्दा गेंदबाजी ने प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों को पिच पर टिकने नहीं दिया। स्वयं ने 10 रन देकर तीन विकेट झटके। कार्तिकेय और सौरभ ने 5-5 रन देकर 2-2 विकेट लिए। स्वयं मैन ऑफ द मैच चुने गए।

दूसरे मुकाबले में सैम स्पोर्ट्स ने 133 रन बनाए। कुमार आर्यन ने 48 रनों की शानदार पारी खेली। कुश त्यागी ने 27 रनों के योगदान दिया। थ्री एस एकेडमी के स्वरित और आयुष ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थ्री एस एकेडमी 93 रन ही बना सकी। निशांत ने 3 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। निशांत तोंगड ने 21 रन बनाए। सैम स्पोर्ट्स के शौर्य सिंह ने 13 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। प्रणय ने 1 विकेट लिया। आर्यन मैन ऑफ द मैच चुने गए।

यह भी देखे:-

रोल बॉल स्केटिंग खेल को 37 वी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्थान मिला , जिला गौतमबुद्ध नगर के खिलाड...
गौतमबुद्ध नगर जिले के छात्रों ने प्रतियोगिता में दिखाया दम, जीते मेडल
अब 2000 रुपये में स्टेडियम में टी-20 मैच खेल सकेंगे ग्रेनो के गली क्रिकेटर
“सुपर जाईँटस कप नौएडा की ट्राफ़ी” को गलगोटियास विश्वविद्यालय की टीम ने अपने नाम की
वनस्थली पब्लिक स्कूल में बड़े स्तर पर ओपन कराटे चैंपियनशिप आयोजित
कठेहरा में प्रताप सिंह क्रिकेट एकेडमी का फ़ाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच खेला गया
टोक्यो पैरालंपिक्स : अवनि लेखरा ने शूटिंग में जीता गोल्ड, रचा इतिहास
होनहार खिलाड़ियों को विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया सम्मानित
रायन इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने झटके 11 पदक
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल : सीबीएसई नार्थ जोन-एक स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन
इंटरनेशनल कबोट गेम्स चैंपियनशिप 2019 : ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी ने लहराया परचम, जीते कई मेडल्स
शारदा क्रिकेट चैंपियनशिप 2022 के सेमीफाइनल में हुए दिलचस्प मुकाबले
"पुशअप मैन ऑफ इंडिया" रोहतास चौधरी ने तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, देशभर में जश्न
Ragini , A badminton star of Ryan Greater Noida
जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन
जन्मशताब्दी पर खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी ने गुब्बारे उड़ाकर किया उद्घाटन