सिपाही ने पत्नी से की सरेआम मारपीट , दहेज़ उत्पीड़न का लगा आरोप 

ग्रेटर नोएडाः दादरी में एक सिपाही ने अपनी  पत्नी के साथ सरेआम रोड पर मारपीट की।  आरोप है  दहेज की मांग पूरी न होने पर उसने अपनी पत्नी के साथ रोड पर मार पीट की और बाद में  कार में सवार होकर फरार गया। इधर सिपाही के ससुर ने  अपनी बेटी के ससुराल वालों पर दहेज में कार व 11 लाख की मांग के लिये मार पीट का आरोप लगाते हुऐ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देवेंद्र निवासी गांव रूपवास थाना दादरी ने अपनी बेटी रीता की शादी संदीप निवासी गांव चिटहरा ग्रेटर नोएडा से 10 मार्च 2013 में की थी। उनका कहना है देवेंद्र ने शादी में 2.51 लाख रूपये नकद व सैंट्रो कार दी। वही संदीप यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी दहेज में स्कारपियों या एक्सयूवी कार व 11 लाख रूपयों की मांग करने लगे।
आरोप है कि आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ बुरी तरह मार- पीट शुरू कर दी। वही मायके वालों ने लड़की के ससुराल को कई बार 70 हजार, 50 हजार व 1.20 लाख रूपये दिये, लेकिन वो  इसके बाद भी नही माने। आरोप है कि शुक्रवार की शाम 4 बजे आरोपी पति संदीप, जेठ सतेंद्र, सास चंदा, जेठानी  ने उनकी बेटी रीता को कमरे में बंद कर लाठी डंडों से बुरी तरह मार- पीट की और कार व 11 लाख की मांग की। साथ ही पति ने धमकी दी की वह पुलिस में नौकरी करता है और उसके बदमाशों से अच्छे ताल्लुकात है, वह उसको और उसके परिवार को खत्म करा देगा। आरोप है कि सिपाही शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी को खाने खिलाने के बहाने दादरी लेकर पहुंचा और यहां बीच सड़क में उसके साथ मार पीट करने लगा। तभी महिला ने वहां खड़े एक सिपाही से इसकी शिकायत की। सिपाही ने दोनों से थाने चलने के लिये कहा।
इस पर आरोपी ने अपने को सिपाही बता मामले को पति-पत्नी का बताया। लेकिन वहां मौजूद दादरी कोतवाली में तैनात सिपाही ने ये बात नही मानी। वही आरोपी सिपाही अपनी पत्नी को छोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गया। इसी सिपाही संदीप पर 6 जून को अपने पडोस में रहने वाली एक महिला का एसिड डालने का भी आरोप लग चुका है। — रिपोर्ट- वक़ार अहमद

यह भी देखे:-

व्यापारी से पांच लाख की मांगी रंगदारी, पहुंचे हवालात
दादरी में सड़क हादसा: गाय से टकराई बाइक, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर युवती से की लाखों की ठगी
नोएडा से चोरी की गई कार आगरा यमुनाएक्सप्रेस वे से बरामद
रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर-किशोरी का शव
जेवर : भाजपा के जनलकल्याण सम्मलेन में दो गुट भिड़े , लूट फायरिंग का आरोप 
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़ा 12 हज़ार का ईनामी बदमाश, रंगदारी मांगने का है मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा : इन 8 गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
बदमाशों ने चौकी इंचार्ज बिलासपुर को गोली मारी, पुलिस ने जारी किया बयान
युवती पर तेजाब फेंका
सुमित हत्याकांड : हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार , परिजनों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग
चौकी प्रभारी के शह पर चल रहा था सट्टा कारोबार, एसएसपी लव कुमार ने किया सस्पेंड
गलगोटिया विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय टॉयकैथॉन-2022 प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
MNC में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सनसनीखेज : खूनी रिश्ते पर भारी पड़ा जमीन का टुकड़ा और .... पढ़ें पूरी खबर
शराब के ठेके से की लूट, पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल