एनटीपीसी दादरी द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 1030 मरीजों का पंजीकरण

ग्रेटर नोएडा। कारपोरेट सामाजिक दायित्व गतिविधियों के अंतर्गत एनटीपीसी दादरी द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ महाप्रबंधक ओएडएम पी के मिश्रा एवं आयशा मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस शिविर में समीपवर्ती क्षेत्रों सहित कुल 1030 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इस शिविर में एनटीपीसी दादरी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए रिजबुड के कुशल नेतृत्व में स्थानीय अस्पताल के डाक्टरों एवं आई केयर आई हास्पीटल, नोएडा की विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों की जांच कर लैंस प्रत्यारोपण विधि से उनका आपरेशन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में जागृति समाज की उपाध्यक्षा, आयशा मिश्रा, महाप्रबंधक मेन्टीनेंश जयंत भटटाचार्य, महाप्रबंधक वित्त बी के गर्ग, महाप्रबंधक ऑपरेशन सी एस श्रीनिवास एवं अन्य विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर अस्पताल परिसर में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया जिसके द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर में पधारे ग्रामवासियों को जीवन में स्वच्छता अपनाने, कूडा करकट का उचित प्रबंधन, खुले में शौच न जाना, हाथों को साफ रखना, तंबाकू उत्पादों का सेवन न करना आदि से संबंधित संदेश दिये गये।

इस शिविर में आपरेशन के पश्चाज मरीजों की देखभाल और उनके भोजन की व्यवस्था में जागृति समाज की सदस्याओं और सीआईएसएफ बल के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। शिविर का समापन 21 दिसंबर को होगा।

यह भी देखे:-

नेफोमा ने रुके हुए प्रोजेक्ट व बॉयर्स की समस्याओं पर उत्तर प्रदेश रेरा चेयरमैन को 9 सूत्रीय ज्ञापन स...
सूरजपुर व कासना कस्बों के दिन बहुरेंगे, बनेंगे मॉडर्न
बीटा प्लाजा में जीएसटी पंजीयन जागरूकता अभियान
किसानों की जेल से रिहाई की मांग को लेकर किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन
इंटीग्रेटेड टाउनशिप में नहीं घटेगा भूजल स्तर, एसटीपी के पानी से पूरी होगी उद्योगों की जरूरत
गणेश चतुर्थी पर भक्ति, एकता और उल्लास का संगम: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में पंचदिवसीय महोत्सव...
बजट 2021: “हम हैं ना” और “सब ठीक हो जायेगा” का विश्वास सरकार दिलाने में कामयाब हुई : डॉ. विनोद सिं...
प्राचीन बाराही मेला : बंचारी नगाडा पार्टी के कलाकारों ने संगीत और नृत्य पेश कर लोगों का मन मोहा
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस : एक्टिव सिटिज़न टीम ने चलाया जन जागरण अभियान
दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई जहरीली: पर्यावरणविद् ने बताई हेल्थ इमरजेंसी, स्कूलों को बंद कर लॉकडाउन लगान...
पीएम मोदी ने देशवासियों से हाथ जोड़ कर अनुरोध किया, 21 दिन घर में ही रहें , ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी ...
आगामी त्योहारों को लेकर एडीसीपी और एसीपी ने की मीटिंग
ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
FARE YOU WELL’ SAYS RYAN GREATER NOIDA
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम बी.एन . सिंह ने सुनी जनता की शिकायत
किसान एकता संघ संगठन के विवेकपाल बने मैनपुरी जिलाध्यक्ष