नोएडा : स्कूल दीवार गिरने का मामला, छह पर एफ़आईआर, प्रिंसिपल गिरफ्तार

नोएडा : सोमवार को सेक्टर 49 कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गाँव में के.एम. पब्लिक स्कूल दीवार गिरने के मामले में नोएडा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है वहीं इनमे से एक आरोपी व स्कूल का प्रिंसिपल संजीव झा पुत्र उपेन्द्र निवासी खरका बसन्त थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी बिहार को सुबह पुलिस टीम ने आरोग्य धाम महिर्षि अस्राम सेक्टर 107 के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया. प्रिंसिपल संजीव झा के खिलाफ भादवि व धारा 75 किशोर न्याय (बच्चो की देखभाल और संरक्षण अधिनियम 2015 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

बता दें सोमवार की सुबह स्कूल के बगल के प्लाट पर जेसीबी मशीन चल रही थी. मिट्टी का दबाब बढ़ने से क्लास रूम की दीवार गिर गई जिसमे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी व कई चोटिल हुए थे.

इस मामले में कोतवाली सेक्टर 49 में पुलिस की तरफ से स्कूल प्रबंधक, मकान मालिक, प्रिन्सिपल सहित कुल छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। बता दें इस मामले की गूंज लखनऊ तक सुनी गई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी से हादसों के कारणों की जांच कर आख्या रिपोर्ट मांगी है। इस घटना से गुस्साए मृतक छात्रों के परिजन ने सोमवार शाम सलारपुर के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा कर प्रदर्शन किया था।

इस बीच इस बात का भी खुलासा हुआ है जिस जमीन पर स्कूल है, वह और उसके बगल वाले खाली प्लाट का मालिक अमित भाटी है। उसने प्लाट राघवेंद्र सोलंकी को किराये पर दे रखी है, जिस पर राघवेंद्र सोलंकी स्कूल चलाता है। इस स्कूल को बीते वर्ष बंद कराया गया था। लेकिन, वह फिर कैसे और किसकी शह पर शुरू हुआ, इस बाबत जानकारी देने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपलब्ध नहीं हुए। घटना के बाद जमीन मालिक और स्कूल संचालक समेत पाँच के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी देखे:-

किशोरी को अगवा कर जबरन करवाना चाह रहे थे शादी, महिला समेत तीन गिरफ्तार
लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नगदी चोरी
नोएडा पुलिस के एनकाउंटर में तीन ईनामी बावरिया घायल
नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों का आतंक , फिर दो युवकों को मारी गोली
नोएडा एसटीएफ व ग़ाज़ियाबाद पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया 1 लाख का ईनामी बदमाश
आम्रपाली के तीन निदेशकों के खिलाफ पैसा हड़पने और लूट का मुकदमा दर्ज
ईंट से मारकर निर्मम हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश 
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 50 हज़ार का ईनामी बदमाश
छात्रों को गांजा सप्लाई करने वाला गिरोह का पर्दाफाश , गांजे की बड़ी खेप पकड़ी
लूटपाट करने वाले चार बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
नोएडा साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कामयाबी: यू-ट्यूब लाइक कराने के बहाने 16.49 लाख की ठगी करने वाले दो...
चाइल्ड लाइन ने किया जागरूकता कार्यक्रम
शमशान के पास चल रही ठगी अवैध मिलावटी कच्ची शराब की बिक्री, पुलिस ने छापा मारा, दो गिरफ्तार 
सुमित गुर्जर एनकाउंटर मामला : बागपत में महापंचायत , मजिस्ट्रट जांच के आदेश
नोएडा: भैंस चोरी गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक भैंस और 11 हजार नकद बरामद
कैब चालक की हत्या, गाडी में मिली लाश