जी. डी. गोयंका में क्रिसमस कार्निवल: रैपर रफ़्तार ने मचाई धूम

गेटर नोएडा : स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया | पूरे विद्यालय को रंग विरंगे गुब्बारों, क्रिसमस ट्री व घंटियों आदि से सजाकर क्रिसमस का अदभुत समां बाँधा गया | कार्निवल का विषय देश की विभिन्न सांस्कृतिक विविधताओं पर आधारित था । इसीलिए इसका नाम अनेकता में एकता दिया गया था l इस कार्निवल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सर्व धर्म संभाव की भावना का विकास करना, क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाने के साथ साथ छात्रों में व्यापार कौशल का विकास करना था | इसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं ने भाग लिया | विद्यार्थियों ने अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न खाद्य पदार्थों तथा खेलों के स्टाल लगाये | विद्यालय प्रांगण में बाहरी लोगों ने भी अपने उत्पादकों की दुकानें लगाईं |
CHRISTMAS CARNIVAL AT GD GOENKA PUBLIC SCHOOL GREATER NODIA -GRENONEWS
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रेणू सहगल ने विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश करनानी तथा निदेशक दीपक करनानी एवं स्कूल सदस्य कमेटी की संरक्षिका मैना देवी के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ करके कार्निवल का निरीक्षण भी किया तथा स्टाल पर जाकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया |

कार्यक्रम के इस अवसर पर ‘यूथ ऑफ़ आइकॉन’ के नाम से पहचाने जाने वाले रैपर रफ़्तार को आमंत्रित किया गया था | प्रायः ये अपने मंच पर रफ़्तार या RAA से जाने जाते हैं | इनका लाइव कॉन्सर्ट विद्यालय के भव्य प्रांगण में आयोजित किया गया जिससे लोगों का उत्साह दो गुना था l इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे बेबी शो, नृत्य, चित्रकला, टैलेंट शो, क्विज, तम्बोला आदि का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों, अभिभावकों तथा अतिथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया |

घुड़सवारी तथा विभिन्न प्रकार के झूलों का भरपूर आनंद लिया | बग्गी में सवार सांता क्लॉज़ ने आकर बच्चों को मिठाइयाँ बांटकर कार्यक्रम में धूम मचा दी | अंत में लकी ड्रा निकाल कर, लोगों को बहुमूल्य पुरस्कार वितरित करके कार्यक्रम का समापन किया गया | विद्यालय की प्रधानाचार्या ने क्रिसमस की बधाई देते हुए सबको धन्यवाद दिया |

यह भी देखे:-

सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में होनहारों का हुआ सम्मान
बिमटेक में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन
सुभाष जयंती के उपलक्ष में अपना अधिकार जनहित समिति ने सेंट जेम्स में कराए सांस्कृतिक कार्यक्रम
IEC कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में हुआ हेल्थ टॉक और हेल्थ चेकअप का आयोजन
एक्युरेट इन्स्टीट्यूट नें किया “गणपति बप्पा मोरया“ की प्रतिमा का विसर्जन, देव शिल्पी विश्वकर्मा की ह...
Fervor of 71st Independence Day Celebration at Ryan
लॉयड ग्रुप ने "आरंभ 2025" ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ 22वें एमबीए बैच की शुरुआत
Human Chain- Subhash Chandra Bose Birth Anniversary Celebrations at Ryan International School, Great...
ग्रेटर नोएडा के ईशान मिश्रा ने तबला वादन में मचाई धूम, संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में रहे प...
दादरी में शिक्षक सम्मान समारोह: शिक्षा के दीप को किया प्रज्वलित
देखें VIDEO, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों के बीच शुरू हुआ ईद मिलाद उन नबी का जूलुस
DIWALI CELEBRATION -SAY NO TO CRACKERS DIWALI "
फादर एग्नेल स्कूल में क्रिसमस कार्निवाल पर बच्चों ने की मस्ती
सावित्रीबाई विद्यालय में 'बुक नेस्ट' की स्थापना (30 मिनट प्रकृति के बीच )
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटर नॉएडा में अन्तर्सदनीय आन लाइन बैडमिंटन प्रतियोगिता