दिल को झकझोर देगी ये VIDEO, आत्महत्या करने से पहले युवक ने रोते हुए बयां किया दर्द

ग्रेटर नोएडा। दनकौर रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक ने ट्रेन से कटकर ख़ुदकुशी कर ली। अपने को ख़तम करने से पहले युवक खुद का एक वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को देख उसके साथी जब तक बचाने के लिए दनकौर रेलवे स्टेशन पहुंचते वह आत्महत्या कर चुका था। वीडियो में उसने ससुराल वालों व पत्नी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


दिल को झकझोर देगी ये VIDEO–


जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के हिरनोटी गांव का रहने यतिश शर्मा ने आत्महत्या करने से पहले दनकौर दनकौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर चलते हुए वीडियो बनाई है। इस वीडियो में अपने ससुर को मौत का जिम्मेदार बताया है। वीडियो में कहता हुआ नजर आ रहा है कि आत्महत्या अपने माता-पिता और अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए कर रहा है। 5 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वीडियो में अपने परिवार को अंतिम संदेश देते हुए रो रहा है। साथ ही सरकार से अपील कर रहा है कि उसकी आत्महत्या के लिए उसकी पत्नी भी जिम्मेदार है। इसलिए उसकी जायदाद से कोई भी हिस्सा उसकी पत्नी को नही दिया जाए। वह लोगो से अपील कर रहा है की कभी शादी नही करना। युवक का कहना की उसने आज तक कोई गलत कम नहीं किया है। मैं छोटे भाई और माता—पिता से बहुत प्यार करता हुं। जिसके बाद उसने ट्रेन के नीचे कटकर आत्महत्या कर ली।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद में परिजन स्टेशन की तरफ दौड़ पड़े। बताया गया है कि परिजनों के पहुंचने से पहले उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्रालय के दो कार्यालय परिसरों का किया उद्घाटन
दरयाव आदर्श  शिक्षा समिति ने 27 गांवों के लोगों के साथ एक मतदाता मंथन अभियान का किया  आयोजन
बिजलीघर के अधिकारियों की लापरवाही से गांव के लोग परेशान : प्रभान्शु नागर
गौतम बुद्ध नगर में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को सम्मानि...
सपा का जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन: अमित शाह की अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
भारतीय शिल्पकारों की प्रतिभा को दुनिया ने सराहा, हमें आगे बढ़ने की जरूरत" — गिरिराज सिंह ने हस्तशिल्...
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में तकनीकी नवाचार का उत्सव
दिल्ली में हुई घटना को देखते हुए एसीपी ने की कोतवाली में बैठक
COVID 19 : लॉक डाउन का उलंघन में हुई गिरफ्तारियां, वहां किये गए सीज
कल का पंचांग, 4 नबम्बर 2025, जनिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
रेयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक समारोह 2024-25
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण  की  जनसुनवाई में 23 शिकायतें दर्ज, छह निपटीं
दनकौर कोतवाली परिसर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक
एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी चलती कार , बाल-बाल बचा चालाक
गौतमबुद्ध नगर में 31  अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144 , पढ़ें विस्तृत जानकारी 
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के MBA प्रोग्राम को मिला NBA एक्रिडिटेशन