संसद हमले की बरसी, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने आतंकवाद का पुतला व पाकिस्तानी झण्डा फूंका

नई दिल्ली। संसद हमले की 17वीं बरसी को यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट द्वारा आज आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाकर आतंकवाद का पुतला दहन कर आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान का झण्डा फूंका गया। पूर्वी दिल्ली के करावल नगर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में संसद हमले में हुए बलिदानियों की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस मौके पर यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम का आयोजन फ्रंट की दिल्ली इकाई के करावल नगर क्षेत्र की ओर से चौ. श्री रामवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं व प्रदेश पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

इस मौक पर फ्रंट के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने देश में हो रही आतंकी वारदातों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कर्ज व भुखमरी से पूरी तरह से टूट चुके पाकिस्तान को अब आतंकवादियों की मदद व उन्हें पनाह देना बंद कर देना चाहिए अन्यथा यही आतंकवादी जो भारत वर्ष की तबाही के लिए पाक तैयार कर रहा है वे ही एक दिन पाकिस्तान को भस्मासुर की तरह समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर व पंजाब में बढ़ रही आतंकी गतिविधियां पाक में बैठे आतंकी संरगनाओं व भारत के लिए वांछित गोपाल चावला, हाफिज सईद, मसूद अजहर जैसे लोगों के कारण ही है जिसके लिए भारत सरकार को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तत्काल कारगर पहल कर इन्हें यहां लाकर उन्हें सजा देनी चाहिए। उन्होंने सिद्धू जैसे नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं के कारण ही आतंकवादियों के हौसले बढ़ते है और सुरक्षा बलों का मनोबल गिरता है। जो राजनैतिक फायदा के लिए दुश्मनों व देश तोड़ने में लगे लोगों के साथ दोस्ती की पींगे बढ़ाते हुए नजर आते है।

आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजति देते हुए श्री गोयल ने कहा कि देश की केन्द्र व सभी राज्य सरकारों को बलिदानियों को दिए जाने वाले सम्मान में जाति-पाति के आइने से न देखते हुए एक बलिदानी के रूप में ही समान रूप से देखते हुए समान रूप से ही प्रभावी मदद देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश बलिदानियों को कुछ समय ही याद रखा जाता है और बाद में उसे भुला दिया जाता है जो बड़ा ही दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, सेना के जवानों की एक भारी संख्या है जो अपराधियों व आतंकवादीयों से अकसर मुकाबला करते रहते है जिसमें जवान बलिदान भी होते है। उन्होंने कहा कि बलिदान के कुछ समय तक ही सरकारें व आम जन बलिदानियों व उनके परिजनों को याद रखते है और कुछ दिन बाद ही लोग उन्हें भुल जाते है और उनके आश्रितों की सुध लेने वाला कोई नहीं होता। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बलिदानियों के लिए एक अलग आयोग गठित किया जाए, जो बलिदानियों को सम्मान व उनके आश्रितों को समय रहते सम्पूर्ण मदद उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि आयोग के गठन से देश की सेवा करने वाले जवानों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा।

इस मौके पर सर्व श्री चौ. ईश्वर पाल सिंह (प्रभारी, दि. प्र.), धर्मेन्द्र बेदी (अध्यक्ष, दि. प्र.), सुबोध बिहारी, मुकेश जैन, राम अवतार गुप्ता, डॉ. सुशील गर्ग, हीरा लाल, पप्पू बंसल, अशोक शर्मा, सुमित अरोड़ा, त्रिवेदी, शंकर लाल गौतम, सुरेश अग्रवाल, चौ. रामवीर, अरूण गर्ग, तरूण चौधरी, नीरज, विकास ठाकुर एवं श्रीमति सुमन व श्रीमति सरला देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

यह भी देखे:-

प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए हो रहा सबसे बड़ा निवेश
शर्मनाक : दो दोस्तों समेत चार ने छात्र के साथ किया कुकर्म , मुकदमा दर्ज
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 2 दिवसीय वाराणसी दौरा,15 मार्च को काशी विश्वनाथ में करेंगे पूजन
ग्रेटर नोएडा में ठंड से राहत के लिए रैन बसेरों की शुरुआत, असहायों के लिए खास इंतजाम
गौसेवक राहुल गुर्जर नरौली द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्राधिकरण, मानी गई मांगे,आंदो...
9/11 के 20 साल: आतंकी हमले की आशंका के बीच जो बाइडेन ने मारे गए लोगों को किया याद, कही ये बात
दिल्ली: हाईकोर्ट ने गंभीर मानसिक आघात झेल रही एक विवाहिता व उसकी बच्ची को पिता को सौंपने का दिया निर...
केजरीवाल सरकार ने मजदूरों के Minimum Wage में की बढ़ोतरी, जानिए क्या है नई सैलरी
कल का पंचांग व राशि फल, 21मई 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शाहबेरी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण, ट्रैफिक जाम से मिली बड़ी राहत
कोरोना : देश में थम रही रफ्तार, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े
GIMS में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण
कूड़ा डालने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में हुई विज्ञान प्रदर्शनी।
पंजाब बजट: माफ होंगे 1.13 लाख किसानों के 1,186 करोड़ रुपये के लोन, आंदोलन के बीच कांग्रेस सरकार का ब...
साथी छात्रा को गोली मारकर छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया