देखें VIDEO , मची हलचल , यमुना प्राधिकरण जमीन घोटाले में हुई एक और गिरफ्तारी

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण में हुए 126 करोड रुपए के घोटाले के मामले में थाना कासना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पूर्व आईएएस पीसी गुप्ता की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. गुप्ता की इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत खारिज हो गई है.


देखें VIDEO >>



एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण में हुए 126 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में आज थाना कासना पुलिस ने दाता इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक रमेश बंसल को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान यह बात सामने आई थी कि इस घोटाले में रमेश बंसल का भी हाथ है.

एसएसपी ने बताया कि इसमें यमुना विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीसी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जो मौजूदा समय में जेल में है. उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जमानत की अपील की थी जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था. एसएसपी ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है. इसमें कुछ और लोगों की संलिप्तता होने की संभावना है. उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. इस मामले में प्राधिकरण के कुछ अधिकारी व तहसीलदारों के भी नाम सामने आए हैं.

यह भी देखे:-

पोस्को एक्ट के तीन आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, यूपी पुलिस को मिले 177 आरक्षी
पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मकान में घुसकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, चोरी के सामान बरामद
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,  कुख्यात सुंदर भाटी की संपत्ति को गिराया
बिजली कर्मचारी का हत्यारोपी गिरफ्तार, गोली मारकर की थी हत्या
इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले  गैंग के दो गिरफ्तार
युवती को अगवा चलती कार में गैंग रेप
गुरु ने पार की हैवानियत की हद
पड़ोसी ने की पालतू फीमेल डॉगी की हत्या, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
17 वें मंजिल से बच्चे समेत महिला गिरी, मौत
शराब के नशे में दोस्त की हत्या, थाना बिसरख क्षेत्र में आरोपी गिरफ्तार
दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों महिला उद्यमी को लूटा
मोबाइल लूटेरे गिरफ्तार, लूटे हुए आधा दर्जन मोबाइल बरामद
कंपनी में चोरी को अंजाम देने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में घायल