विस्तृत खबर >> हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
ग्रेटर नोएडा । दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा सेक्टर-म्यू में आज शाम सगाई के बाद चल रहे हर्ष फायरिंग में 14 साल के किशोर को गोली लगने से मौत हो गयी। बच्चे की पहचान गौरव पुत्र रुप सिंह निवासी घोड़ी बछेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दादरी के घोडी बछेडा गांव मे एक सगाई समारोह के दौरान अचानक गोली लग जाने से 14 साल का एक किशोर घायल हो गया था जिसका का अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लड़के के मामा विनोद कुमार ने बताया कि सगाई के बाद सगाई के बाद चार लड़के अवैध तमंचे से गोली चला रहे थे, जिसमें हमारे भांजे गौरव को गोली लगी जिसमें उसकी मौत हो गयी है। दादरी थाने में चार लड़को के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।