देखें VIDEO, ग्रैंड वेनिस माल के मालिक पर किसने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

ग्रेटर नोएडा : यहाँ के कासना कोतवाली क्षेत्र में स्थित ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक भसीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दुकान की बुकिंग कराने के बावजूद उसे समय पर कब्जा नहीं दिया गया और बिल्डर की ओर से पीड़ित को ब्याज भी नहीं दिया गया। भसीन ग्रुप के खिलाफ अब तक आधा दर्जन से अधिक मुकदमे कासना कोतवाली में दर्ज हो चुके है, लेकिन किसी मुकदमे में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



देखें VIDEO



नोएडा के रहने वाले व्यापारी अभिषेक गुप्ता द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 जनवरी 2011 को उन्होंने कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रांड वेनिस मॉल में दुकान की बुकिंग कराई थी। तीन सौ वर्ग फीट की दुकान बुक कराने के लिए उन्होंने बिल्डर को भुगतान किया था। उस दौरान बिल्डर की ओर से कहा गया था कि जब तक दुकान पर कब्जा नहीं मिल जाता तब तक ब्याज बिल्डर देगा, लेकिन कुछ समय बाद बिल्डर ने ब्याज देना बंद कर दिया और पीड़ित को समय पर दुकान पर कब्जा भी नहीं मिला। उन्होंने कई बार बिल्डर से संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब परेशान होकर पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट कासना कोतवाली में दर्ज कराई है। कई जांच है लंबित हैं.

सीओ प्रथम निशंक शर्मा ने बताया ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक भसीन के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज है। कई मुकदमें ऐसे है जिनकी जांच लंबित है और पुलिस द्वारा मामले की जांच पूरी नहीं की जा सकी है। व्यापारी की तहरीर के आधार पर भसीन ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

Weather Updates: यूपी समेत देश के इन हिस्सों में होगी जमकर बारिश
निर्माणाधीन मकान की शटरिंग मजदूर के ऊपर गिरी, उपचार के दौरान मौत
यू-ट्यूबर हिमांशी गांधी मौत मामले में नया मोड़: वहाट्सएप चैट में लिखा-भैया मैं जा रही हूं, आज लास्ट ...
57वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2024 6 से 10 फरवरी 2024, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर...
पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामाजिक एम्पीयरस अकादमी ने शिक्षा को बनाया गरीबी मिटाने का मंत्र
कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना की पत्नी पूजा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, जानें वजह
धर्मांतरण मामला: कानपुर के आठ कट्टरपंथी उमर गौतम के संपर्क में, एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा
रोजगार की मांग को लेकर किसान महिलाओं का प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी 
आज से मनाइए 'टीका उत्सव' और दीजिए महामारी को मात,पीएम मोदी ने की है वैक्सीन लगवाने की अपील
कोविड में घर वापसी करने वाले श्रमिकों की व्यवस्था के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की सराहना की
50 हजार युवाओं को दिसंबर तक मिलेगी सरकारी नौकरी : योगी आदित्यनाथ
दिल्ली के अस्पताल बन सकते हैं कोरोना के सुपर स्प्रेडर? OPD में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
बजट 2024 में हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए कोई विशेष लाभ नहीं, निर्यात को बढ़ावा देने के उपाय शामिल : दि...
दिल्ली: एलजी की शक्तियां बढ़ने से बेचैन क्यों हैं केजरीवाल, क्या बिखर जाएगा आम आदमी पार्टी का यह सपन...
Lockdown:शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ