ग्रेनो में अनजान से लिफ्ट लेना पड़ सकता है महंगा, कैसे ? पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा। अगर ग्रेटर नोएडा आपको कोई लिफ्ट ऑफर करे तो हो जाएं सावधान. कासना कोतवाली क्षेत्र के परी चौक के पास कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर ग्रैंड वेनिस के एक शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी के साथ बंधक बनाकर हथियार के बल पर मोबाइल और 50 रुपये की नकदी लूट कर उसे एक्सप्रेस पर फेंक कर फरार हो गए।

बीती रात रविवारको अजय निवासी कासगंज हाल पता मोहियापुर घर जाने के लिए परी चौक पर गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उसे लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया. फिर उसे बंधक बनाकर उससे लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ग्रैंड वेनिस के एक शो रूम में कार्यरत इस कर्मचारी को एक्सप्रेस वे पर फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित अजय ने बताया कि वह बीती रात वो परी चौक पर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान एक इनोवा कार आकर उसके पास रुकी और लिफ्ट का ऑफर दिया। वह जल्दी में था लिहाजा बिना कुछ सोचे कार में सवार हो गया कार में पहले से ही 3 लोग सवार थे। कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने अजय से हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे. अजय के पास बदमाशों को सिर्फ 50 रुपये ही मिले. जिससे खिसिया कर उन्होंने अजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। कार सवार बदमाश उसे नोएडा सेक्टर 159 के पास फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से अपने साथ हुई घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित अपनी शिकायत लेकर कासना थाने पहुंचा तो उसे नोएडा सेक्टर 39 कोतवाली का मामला बताकर टरका दिया गया। बाद में मीडिया के हस्तक्षेप के बाद कासना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बदमाशों को जल्द को पकड़ने का आश्वासन दिया गया।

कासना कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि बीती रात ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लिफ्ट देकर एक मोबाइल लूटने की सूचना मिली है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

बाईक बोट कम्पनी का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार
प्रजनन न्याय पर भी दिव्यांगजनों का अधिकार हो सुनिश्चित: गलगोटियास विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयो...
ब्लाइंड मर्डर में पुलिस का खुलासा, कुकर्म का विरोध करने पर हुई थी बच्चे की हत्या, आरोपी दो नाबालिक ...
रमजान पर्व को लेकर दनकौर कोतवाली में हुई शांति बैठक
राज्य स्तरीय कुश्ती में पदक जीतने पर सचिन भाटी का हुआ जोरदार स्वागत
आईटीआर फाईल करने के बावजूद कहीं आयकर विभाग भेज नदे आपको नोटिस , जानिए क्यों , पढ़ें पूरी खबर
जीआईएमएस, ग्रेटर नोएडा द्वारा पूर्वांचल रॉयल सिटी में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
समाज सेवी डॉ. राहुल वर्मा को मिला मानव अधिकार शपथ पत्र
देश की सर्वश्रेष्ठ धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का डिजिटल प्रसारण  आज शाम 7:15 बजे से
रंगपुरी में आयोजित वार्षिक संत समागम में ध्यानाचार्य डॉ. अजय जैन ने लिया भाग, धार्मिक एकता और सद्भाव...
शांति का नोबेल: फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा-रूस के दिमित्री मुरातोव पत्रकार को मिला सम्मान ,
ग्लोबल इंस्टिट्यूट एवं दा ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
रणदीप भाटी गैंग के सदस्यों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 सक्रिय सदस्यों की करोडों की संपत्ति पुलिस न...
दुष्कर्म के दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
ग्रेटर नोएडा, 3 नवम्बर को भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम
मायावती के घर पर भाजपा का कब्जा