देखें VIDEO, बोधितरू स्कूल के खेल दिवस पर बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर स्वस्थ रहने का दिया सन्देश
ग्रेटर नोएडा। बोधितरु इंटरनेशनल स्कूल का द्वितीय वार्षिक खेल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। खेल दिवस समारोह कार्यकम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वी.बी. सिंह, वाणिज्यकर अधिकरण, नोएडा आकाश में स्वतंत्रता, शांति और उन्नति के प्रतीक श्वेत कबूतरों को उड़ाया और कार्यक्रम का आरम्भ किया।
देखें VIDEO, वार्षिक खेल दिवस की झलकियाँ >>
मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के वरिष्ठ अध्यक्ष के. एम. पाण्डेय एवं अध्यक्ष अनुराग पांडेय और प्रधानाचार्य साधना मलिक ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की छात्राओं ने राजस्थान के प्रसिद्ध लोकगीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
पूर्व प्राथमिक कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए ब्ला-ब्ला बैलून रेस,पैक दी बैग,रैबिट रेस आदि का प्रदर्शन किया। प्राथमिक कक्षाओं के छात्र छात्राओं के लिए रस्सी दौड़, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, बाधा दौड़, ज़िगज़ैक दौड़, हूपला दौड़ आदि प्रतियोगिता तथा माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की अलग-अलग 100 मीटर दौड़, रिले दौड़ जैसी अनेक खेल प्रतियोगिता रखी गई। कक्षा-4 से 6 तक के बच्चों ने योगा व्यायाम व उसके महत्त्व को प्रदर्शित किया, मास पी.टी और कराटे में आत्मरक्षा के तरीकों को दिखाया।
मुख्य अतिथि ने खिलाडियों को सम्बोधित कर उनकी सराहना की तथा कामना की कि वे निश्चित रूप से खेलों में भारत का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना मालिक विद्यालय के सभी खिलाडियों को नसीहत दी की खेल को ही जीतने या हारने के लिए नहीं अपितु खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। कार्यक्रम की संचालिका दीपशिखा सिंह ने अगले वर्ष पुनः मिलने के आश्वाशन के साथ सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।