आईटीएस इन्जीनियरिंग काॅलेज में बाल वैज्ञानिकों का कौशल प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा : विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग (डी0एस0टी0-एम0एच0आर0डी0) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान काॅग्रेस के दूसरे दिन आई0टी0एस0 इन्जीनियरिंग काॅलेज में यू0पी0 के 66 जिलों से चयनित 300 युवा एवं किशोर वैज्ञानिकों ने अपने 251 माॅडल का प्रस्तुतिकरण व मौखिक व्याख्यान दिया जिसका विभिन्न संस्थानों से आये तकनीकी कुशल वैज्ञानिकों द्वारा मूल्याकंन किया गया। विदित रहे कि आई0टी0एस0 इन्जीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की मेजवानी कर रहा है।
इस वर्ष 2018-19 का राष्ट्रीय विज्ञान काॅग्रेस का मुख्य विषय ‘‘स्वच्छ, हरित और स्वस्थ्य राष्ट्र हेतु विज्ञान तकनीक और नवाचार‘‘ है। यह कार्यक्रम 1993 से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश (आई0ए0एस0) का स्वागत अधिशासी निदेशक डाॅ0 विकास सिंह ने किया। कुमार कमलेश जी ने विभिन्न विभागों में चल रही मौखिक व्याख्यान एवं तकनीकी प्रदर्शन का स्वयं निरीक्षण किया तथा उससे सम्बधिंत प्रश्न किये और छात्रों को नये-नये अन्वेषण व प्रोजेक्टो पर काम करने के लिए पेरित किया। इसके उपरान्त उन्होंने विद्यार्थियों के संग विभिन्न कम्पनियों द्वारा बनायी गयी ‘‘सेंटर आॅफ एक्सीलेंस‘‘ लैब का अवलोकन किया। डाॅ0 विकास सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में कियें जा रहे शोध कार्यो की जानकारी दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी प्रतिभागियों ने सायंकाल सास्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।