उपद्रवी व ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले अब ऐसे होंगे पुलिस के कैमरे में कैद
ग्रेटर नोएडा : नोएडा पुलिस को और हाईटेक करने के लिए एसएसपी लव कुमार की ओर से नई पहल की गई है। बढ़ते अपराध का दबाव झेल रही पुलिस अब कैमरे से उपद्रवियों और यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर नजर रखेगी।
फिलहाल आईटी कंपनी के सहयोग से दो वाहनों में कैमरे लगाए गए हैं। आज एसएसपी लव कुमार ने सूरजपुर एसएसपी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर दो गाड़ियों को रवाना किया।
इनमे से एक पुलिस वाहन में लगे कैमरे जरिए सड़क पर उपद्रव, पुलिस पर पथराव, दबिश की आटोमेटिक रिकार्डिंग होती रहेगी।
इसके अलावा वाहन में AUTOMATIC NUMBER PLATE READER लगाया गया है। ये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के फ़ोटो (नंबर प्लेट सहित) स्वतः लेकर कंट्रोल रूम मके कम्प्यूटर को तत्काल भेज देगा। जिसके बाद वाहन के डाटाबेस से उक्त वाहन स्वामी की डिटेल लेकर चालान बनाया जायेगा व उसके पते पर चालान भेज दिया जायेगा।
इस व्यवस्था से निम्न नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा सकेगी – लाल बत्ती का उल्लंघन , स्टॉप लाइन का उल्लंघन , बिना हेलमेट दोपहिया चलाने का उल्लंघन , दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना , विपरीत दिशा में वाहन चलाना, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट , नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन|
एसएसपी लव कुमार ने कहा का ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर के माध्यम से पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने व जन-सामान्य को सुगम यातायात प्रदान करने में काफी सहयोग मिलेगा।
यह भी देखे:-
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटन...
किसानों की समस्या को लेकर बीकेयू लोकशक्ति ने निकाला पैदल मार्च
पौधा सौंप कर दी गजेंद्र चौधरी को अध्यक्ष बनने की बधाई
स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन: छठ के बीच गूंजी लोकगायिका की अंतिम विदाई, देशभर में शोक
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रोपित किये गए 101 पौधे,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गोपाष्टमी पर गौ रक्षा हिन्दू संगठन का संकल्प: “गाय है तो सनातन है, हिन्दू है, भारत है”
हैबतपुर के डूब क्षेत्र और चिपियाना खुर्द में गरजा ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, 9 हजार वर्ग मीटर जमीन...
ग्रेनो में बिजली कट पर एनपीसीएल ने बताई ये वजह
जलभराव के स्थायी समाधान के लिए सड़क पर उतरे ग्रेनो के सीईओ
आज़ाद समाज पार्टी नेता रविन्द्र भाटी एडवोकेट ने किसानों पर हुई एफआईआर की निंदा की, आंदोलन की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा : कायस्थ समाज ने की भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा
सर्वोकॉन ने विस्तार रणनीति की घोषणा की: उत्तर प्रदेश के हापुड में नई फैक्टरी का निर्माण।
अधिवक्ताओं ने किया वृक्षारोपण
बदल जाएगा WhatsApp वॉइस रिकॉर्डिंग का तरीका, जानें क्या होगा फायदा?
आई आई ए ग्रेटर नोएडा और श्रम विभाग ने मिलकर श्रम सेस से जुड़े मामलों का निस्तारण किया
Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी ने बहन को हिरासत में लेने पर कहा- प्रियंका मैं जानता हूं तुम प...
