बुलंदशहर: अब पुलिस कप्तान पर गिरी गाज

बुलंदशहर। यहाँ के स्याना में हुई इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के मर्डर के पश्चात पहले सीओ और चौकी इंचार्ज को हटाया गया था। आज सुबह बुलंदशहर के पुलिस कप्तान पर भी प्रदेश सरकार की गाज गिरी है। उन्हें यहां से हटा कर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2010 बैच के आईपीएस अफसर प्रभाकर चौधरी को तैनात किया गया है।

माना जा रहा है कि वारदात में एसएसपी कृषण बहादुर सिंह की ओर से भी घोर लापरवाही बरती गई थी। उन्होंने इस वारदात से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई थी, जिस कारण मामला बढ़ता गया और इंस्पेक्टर को जान देकर शांत करना पड़ा।

हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया और फ्लैट का लोन, बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य मदद करने के आश्वासन दिए। स्याना में हुई इस घटना के पीछे अधिकारियों की लापरवाही को मानते हुए सरकार सभी संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करने के बाद एसएसपी पर गाज गिराई गई है।

बता दें कि 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के एक खेत में गोकशी की आशंका के बाद बवाल शुरू हुआ। जिसकी शिकायत मिलने पर सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही थी, इतने में ही तीन गांव से करीब 400 लोगों की भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली में कथित गोवंश के अवशेष भरकर चिंगरावठी पुलिस चौकी के पास पहुंच गई और जाम लगा दिया। भीड़ का नेतृत्व बजरंग दल के नेता योगेश राज और बीजेपी नेता शिखर अग्रवाल कर रहे थे।

यह भी देखे:-

भगत सिंह जैसा जोश और जज्बा युवाओं को आत्मसात करना होगा:ऋषभ शर्मा
गौतमबुद्धनगर में कोरोना मरीजों का जबरदस्त आंकड़ा बढ़ा
लखीमपुर खीरी कांड : मुख्‍य आरोपित आशीष मिश्र की जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट ने की खारिज
ग्रेटर नोएडा : छात्र की गोली मारकर हत्या
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल, गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत क...
पंजाब में कोरोना: 31 मार्च तक स्कूल बंद, सिनेमाघरों-मॉल में भी पाबंदी, हर शनिवार रखेंगे एक घंटे मौन
तीनों तहसीलों में 153 शिकायतें दर्ज 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
महिला की मौत के बाद मुआवजे को लेकर हजारों की संख्या में श्रमिकों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप
COVID-19 India News : बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, नए मामलों की संख्या घटी
नाबालिग बच्ची के दुष्कर्मी को हुई कड़ी सजा, 1लाख का जुर्माना
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद कितने लोग हुए पॉजिटिव? पता लगाएगा स्वास्थ्य मंत्रालय
गौतम बुध नगर जनपद में होम आइसोलेशन सेल सक्रिय
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स प्रस्तुत करेंगे अपने उत्पाद
श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका जिला कोर्ट ने की खारिज, अभी जेल में ही रहेगा 'गालीबाज' नेता
SSC MTS 2021: बैंक चालान के जरिये शुल्क जमा करने का आज आखिरी दिन
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2023 में गोल्डी ने लांच किया अपना सोलर इन्वर्टर