आईटीएस इन्जीनियरिंग कालेज में नन्हें वैज्ञानिकों का कुम्भ

ग्रेटर नोएडा : क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान आई0टी0एस0 इन्जीनियरिंग काॅलेज में दिनांक 07 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के स्कूलों से चयनित 300 युवा और किशोर वैज्ञानिकों का जमावड़ा हुआ। यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, एम0एच0आर0डी0 द्वारा आयोजित किया जा रहा है।



देखें VIDEO >>



संस्थान में तीन दिवसीय “राष्ट्रीय बाल विज्ञान काॅग्रेस – 2018” के आयोजन में जूनियर और सीनियर वर्ग के 10 से 17 वर्ष तक के छात्र-छात्रायें अपने वैज्ञानिक कौशल और दक्षता को प्रदर्शित करने के लिए एकत्र हुए हैं। छात्रों के साथ उनके अध्यापक और मेंटर भी आये हुए है जो छात्रों को विज्ञान के नये-नये अन्वेषण और प्रोजेक्टो पर काम करने के लिए लगातार प्रेरित करते रहे हैं। इस आयोजन में सभी जनपदों से एक सौ पचास से अधिक अध्यापक अपने छात्र-छात्राओं को लेकर आये है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए संस्था के अधिशासी निदेशक डाॅ विकास सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते हुए आई0टी0एस0 इन्जीनियरिंग काॅलेज द्वारा विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और शोध कार्याे का उल्लेख किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित गौतमबुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी श्री ए0के0 सिंह ने इस भव्य कार्यक्रम को बाल “विज्ञान कुम्भ” का नाम दिया एवं उपस्थित बाल वैज्ञानिकों द्वारा किये गये आविष्कारों को अपने जनपद में मूर्तरूप देने की प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर विज्ञान प्रसार के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ0 बी0के0 त्यागी, निदेशक विकास डाॅ0 एस0के0 सिंह, उत्तर-प्रदेश के वैज्ञानिक अधिकारी श्री एस0सी0शर्मा एवं आई0टी0एस0 ग्रुप के सलाहकार डाॅ0 एस0पी0 मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 विवेक सुदर्शन द्वारा किया गया।

यह भी देखे:-

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार, संविधान पीठ ...
विश्व क्षय रोग दिवस : आईटीएस डेंटल कॉलेज संस्थान द्वारा मरीजों को पोषण पोटली का वितरण
केआईआईटी (KIIT) ने लगाई ऊंची छलांग, टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2023 में मिला स्थान
COVID-19:गलगोटिया विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए से छात्र परेशान
एपीजे इंटरनेशनल विद्यालय में मंथन - अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन
आईआईएमटी कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान—युवा सम्मेलन में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का ...
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में PAXMUN-2025: छात्रों ने उठाए वैश्विक मुद्दों पर ठोस प्रस्ताव
एकेटीयू में बायोटेक्नोलॉजी पर कार्यशाला, वरिष्ठ वैज्ञानिक करेंगे मंथन
ईएमसीटी की ज्ञान शाला में बहुत धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
शारदा विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
स्काइलाइन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक-सप्ताह समारोह में ले.जनरल योगेंद्र डिमरी का प्रेरक संबोधन
हुनर से आत्मनिर्भरता तक: ग्रेटर नोएडा में यूपी का पहला हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर शुरू
गलगोटिया विश्वविद्यालय : लॉ कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
भारत का उदय युवाओं से शुरू होता है: जी.एल. बजाज संस्थान में 9वें छात्र संसद सम्मेलन के पहले दिन 5000...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में नवीन पुस्तकालय और सूचना सेवाओं पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आय...