देखें VIDEO, कैसे प्रबंधन के छात्र नालेज पार्क में कर रहे थे नशे का कारोबार

ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क पुलिस ने गलगोटिया विश्विधायालय के बीबीए के 2 छात्रों को गांजा बेचते हुए किया गिरफ्तार किया है। पकड़े गए छात्रों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।



देखें VIDEO —



दोनों छात्र अनुज निवासी अलीगढ़ व अक्षत निवासी पटना बिहार यहाँ नालेज पार्क स्थित जीएन हॉस्टल में रह रहे थे. इनका संपर्क गांजा तस्करों से था जो बिहार से तस्करी कर इन्हें गांजा सप्लाई करते थे. फिर ये छात्र पूरे नालेज पार्क में छात्रों को गांजा बेचा करते थे. पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को परीचौक टेम्पो स्टैंड के पास गांजा बेचते धर दबोचा. पुलिस इनके सप्लायर को तलाश रही है. साथ ही इनके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.

ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई छात्र अपराधिक गतिविधि के आरोप में पकड़ा गया हो. इससे पहले भी आये दिनों छात्र चोरी, लूटपाट व अन्य अवैध कारोबार करते हुए पकडे गए हैं. इसकी वजह ये हैं नालेज पार्क के अधिकतर छात्र छोटे शहर या कसबे से यहाँ अपना भविष्य बनाने आते हैं लेकिन दिल्ली-एनसीआर की चकाचौंध में कुछ छात्रों के कदम बहक जाते हैं. शौख पूरा करने के लिए ये क्राइम करने लगते हैं. कहना गलत न होगा इसमें संस्थान भी दोषी है. वो बस मोटी फीस वसूल कर छात्र बाहर क्या कर रहा है इसकी जिम्मेवारी नहीं लेते लिहाजा जो छात्र बाहर से अपना सुनहरा भविष्य बनाने नालेज पार्क आता है और बहक कर अपना भविष्य चौपट कर लेता है क्योंकि यहाँ उसे कहने सुनने वाला कोई नहीं होता.

यह भी देखे:-

घरों में चोरी करने वाले सात बदमाश गिरफ्तार
पजेशन न देने पर इस बिल्डर के खिलाफ हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
सेल्स टैक्स व पुलिस की सयुंक्त टीम ने की छापेमारी
नोएडा - 58 पुलिस ने लूटेरों के गैंग का किया पर्दाफाश, लूट व चोरी का माल बरामद
फर्जी मार्कशीट गिरोह का भंडाफोड़: दो गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नकली दस्तावेज और उपकरण बरामद
कॉलेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
दोस्त ने किया दोस्त का क़त्ल
लाखों की अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा
इंजीनियर महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास श्वसुर
जानलेवा हमला , फ़ास्ट फ़ूड दुकान संचालक के पेट पर चाकू मारा
दिनदहाड़े सपा नेता की गोली मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा में वाहन चोर सक्रिय, मीडियाकर्मी समेत दो का वाहन उड़ाया
नाबालिग को छेड़ने के आरोप में इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार
फीमेल डॉग के साथ दरिंदगी : रेप के बाद तीसरी मंजिल से फेंका
घर में घुसे डकैतों ने बुजुर्ग से की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Elvish Yadav Case: YOUTUBER एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस करेगी दोबारा पूछताछ