आईटीएस कॉलेज में होगा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन आईटीएस इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस 7-9 दिसम्बर तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से के तीन सौ बच्चे शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सौजन्य से क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी केन्द्र गाजियाबाद को जिम्मेदारी मिली है।

क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी गाजियाबाद सुरेशचन्द्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद से चार परियोजानाओं का चयन राज्य स्तर पर किया गया है। विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय स्वच्छ हरित स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान तकनीकी एवं नवाचार है, इसी के साथ पांच उप विषय हैं। इस कार्यक्रम में 10 वर्ष से लेकर 14 और 14-17 वर्ष आयु वर्ग के दो बच्चे हर जिले से शामिल हो रहे हैं, जिसमें विज्ञान विधि से काम करना सीखते हैं। इस कांग्रेस में बच्चों को पहले ही विषय दिया गया था, 2-3 माह में किए गए कार्य को 5-6 मिनट में प्रस्तुत करना होगा। इस कार्यक्रम के निर्णय के लिए बतौर जज वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को इनोवेटर के लिए रास्ता साफ करना है। प्रत्येक जिले से दो-दो टीम जूनियर व सीनियर वर्ग से शामिल हुए हैं। यहां से चयनित बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जो 27 से 30 दिसम्बर को भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा।

नेशनल के लिए दोनों वर्गों में से 21-21 बच्चों का चयन किया जाएगा। इस दौरान हर प्रतिभागी बच्चों को साइंस किट दिया जाएगा और प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। नेशनल स्तर पर चयनति प्रोजेक्ट का पेटेन्ट कराया जाएगा। आईटीएस इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक प्रो. विकास सिंह ने बताया कि इस आयोजन के लिए कालेज पूरी तरह से मदद करेगा, ताकि पूरा कार्यक्रम सफल हो सके। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में नेशनल कार्यक्रम का आयोजन मिलता है तो उसके लिए भी हम तैयार हैं।

यह भी देखे:-

सबका साथ सबका विकास : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नागरिकों का धन्यवाद
यूपी: माध्यमिक विद्यालय खुलने का नियम बदला, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
राजस्थान में दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीड़िता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
सरदार पटेल स्मृति समारोह में गूंजे एकता के स्वर: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया युवाओं को प्रेरित
किन्नौर मे दरक गया पहाड़ ,यात्रियों से भरी बस और आधा दर्जन वाहन फँसे
शारदा विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन, दस छात्रों को मिला 9 लाख रुपये का सालाना पैकेज
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार होगी कम, फरवरी तक लागू रहेगी व्यवस्था
आज किसानों का रेल रोको अभियान
यूनाइटेड कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कार्यशाला संपन्न
Up Election 2022 , गौतमबुद्ध नगर में शाम 5 बजे तक जानिए मतदान प्रतिशत
भारतीय नववर्ष मेला “उमंग” का आगाज़
जीबीयू में सिद्धम् कैलीग्राफी प्रदर्शनी : भारत-कोरिया के आध्यात्मिक संवाद का नया स्वरूप
पीबी इवेंट  द्वारा किड्स फैशन शो के लिए बच्चों का दो दिन का ग्रूमिंग सेशन आयोजित
UP Sunday Lockdown: यूपी में अब हर रविवार संपूर्ण लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 10,000 तक का जुर्माना
PM की आलोचना : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- तीसरे पक्ष के कहने पर एफआईआर रद्द नहीं कर सकते
दिल्ली-एनसीआर: वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार, 'गंभीर' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा एक्य...