बाबरी विध्‍वंस की 26वीं बरसी पर सुरक्षा चाकचौबंद, VHP मना रही शौर्य दिवस

अयोध्या : बाबरी मस्जिद विध्वंस के आज (गुरुवार) 26 वर्ष पूरे होने को देखते हुए धार्मिक नगरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं. राम जन्मभूमि के आसपास और हनुमानगढी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं. वहीं मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान, ईदगाह परिसर की सुरक्षा को लेकर भी पूरे तंत्र को चाक-चौबंद रहने के लिए कहा गया है. साथ ही प्रदेश में भी सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता करने के इंतजाम किए गए हैं.अयोध्‍या में 6 कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, चार एडिशनल एसपी, 10 डिप्टी एसपी, 10 इंस्पेक्टर 150 सब इंस्पेक्टर, 500 सिपाही तैनात किए गए हैं.विहिप ने 25 नवंबर को यहां अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया था. वह छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाएगी. नगर में 18 दिसंबर को गीता जयंती का भी कार्यक्रम है. विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि शौर्य दिवस पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा. अयोध्या में विहिप एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों के कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है. हवन भी होगा और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा.उन्होंने बताया कि सर्व बाधा मुक्ति हवन होगा ताकि हर तरह की बाधाओं से मुक्ति प्राप्त हो सके. शहादत देने वाले निर्दोष कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. शर्मा ने कहा कि नौ दिसंबर को दिल्ली में एक अन्य धर्म सभा होगी. इसमें पांच लाख से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है.उन्होंने बताया कि 31 जनवरी और एक फरवरी को प्रयागराज में धर्म संसद होगी जिसमें देश भर के पांच हजार से अधिक साधु संत हिस्सा लेंगे. निर्मोही अखाडे़ के महंत रामदास ने बताया कि छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा क्योंकि इसी दिन राम जन्मभूमि को मुगल ढांचे से मुक्त कराया गया था.अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पुन: निर्माण के लिए बनी समिति ने बुधवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और कहा कि वह इस विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को स्वीकार करेगी. अखिल भारतीय बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि मुस्लिमों को हिंदुओं के खिलाफ खड़ा किया जाता है लेकिन हकीकत में वे शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द चाहते हैं. सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपा है.

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 21 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नागपंचमी (श्रावण पंचमी) 25 जुलाई 2020 पर विशेष
दीपोत्सव 2024, त्रेता युग का अनुभव कराएंगे संस्कृति विभाग के मंच
ग्रेटर नोएडा : दनकौर,जेवर, दादरी के ईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
आज का पंचांग, 7 नवंबर 2020, जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग , 25 अगस्त 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 13 अप्रैल 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 16 मार्च 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी
हनुमानगढ़ी में सीएम योगी ने टेका मत्था, श्रीरामलला के दरबार में की आरती
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में हर्षोल्लास से मनी गोवर्धन पूजा, पौराणिक परंपरा को संजोते दिखे श्र...
धार्मिक आस्था से सराबोर हुआ डेल्टा-1: श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठ दिवस पर रासलीला और मथुरा गमन का भावप...
कल का पंचांग, 8 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 4 नवम्बर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
दिव्य विषेश्वर महादेव बिसरख धाम में भक्तों ने जलाभिषेक कर लिया बाबा भोले नाथ से आशीर्वाद
कल का पंचांग, 28 अक्टूबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त