दनकौर में निकली भाजपा की कमल सन्देश यात्रा, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा/दनकौर।   कमल संदेश पद यात्रा निकालकर  भाजपाइयों ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष विजय भाटी भी मौजूद रहे. उन्होंने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया. दनकौर में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और विधायक धीरेन्द्र सिंह  का कमल संदेश पद यात्रा के तहत दनकौर के मेन बाजार में अभूतपूर्व सभी समुदाय के व्यापारियों ने फूल माला व शॉल ओढ़ा करके स्वागत किया.

इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष विजय भाटी भी मौजूद थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने बताया इस कमल संदेश यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई घोषणाओं को जन आकांक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है. इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार की योजनाओं का सर्वजन को लाभ मिल रहा है . इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। यह कार्यक्रम सर्वप्रथम बिजली घर पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा व विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने किया.

इसके बाद मुहफाड गांव में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. फिर कार्यालय दनकौर नगर पंचायत आए लाभार्थियों को लाभ के प्रपत्र दिए. उसके बाद द्रोणाचार्य मंदिर से कमल सन्देश यात्रा निकाली गई. इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर अजय भाटी अधिशासी अधिकारी भोलानाथ कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा का अभूतपूर्व स्वागत किया इस मौके पर  ठाकुर राजवीर सिंह पंकज कौशिक हरिदत्त शर्मा रसूला भाई जगदीश सैनी सोनू वर्मा सर्वेंद्र कपासिया रामपाल प्रजापति जगदीश मित्तल अतुल मित्तल निजाम खां मिथिलेश गौतम गोपाल कृष्ण बजाज योगेश बाबूजी रसूला भाई,नासिर  अब्बासी, आरिफ मलिक, जगदीश सैनी विमल गर्ग नवीन पंडित विवेक कसाना ,नितिन मेंबर राजपाल मेंबर ललित कुमार सभासद कुशाग्र शर्मा मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जानिए क्यों, पढ़ें पूरी खबर
देखें VIDEO, ग्रेनो में भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाई महामना मालवीय और अटल की जयंती
अभाविप के प्रांत अभ्यास वर्ग में छात्रों को सिखाया ज्ञान,शील,एकता का मंत्र
रघुवर प्रधान को याद कर भावुक हुए अखिलेश यादव
भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा , श्रीकांत त्यागी प्रकरण में सांसद डॉ. महेश शर्मा को बदन...
गौतमबुद्धनगर : ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों की सूची जारी, देखें
सपाइयों ने याद किये डॉ.अम्बेडकर
सभी EXIT POLLS में एक बार फिर कांग्रेस खाली हाथ
कांग्रेस पार्टी का सर्जन अभियान, बूथ स्तर पर कर रही है मजबूत
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में राजनाथ सिंह की चुनावी जनसभा, क्या कहा पढ़ें पूरी...
बसपा शासनकाल हुए विकास कार्यों की हो उच्च स्तरीय जांच: श्याम सिंह भाटी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन 
बिल्डरों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सपा ने पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया
जयंती पर सपाईयों ने याद किए पंडित जनेश्वर मिश्र सपा की मासिक बैठक का आयोजन