डीएम बी.एन. सिंह ने जनता से की वृक्षारोपण की अपील  

ग्रेटर नोएडा : डीएम  बीएन सिंह ने समस्त जनपद वासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील कीहै  । डीएम  ने समस्त जनपद वासियों का आव्हान करते हुए उनसे अपील की है कि इस समय वृक्षारोपण का सबसे अच्छा मौसम है और प्रदेश सरकार के द्वारा जनपद में वन महोत्सव कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। अतः सभी जनपदवासी इस दौरान अपने अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधा रोपण करते हुए इस पुण्य  कार्यक्रम में सहभागी बने ।

उन्होंने मनुष्य के जीवन में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जनसामान्य का आह्वान किया है कि वृक्षों का मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि वृक्ष नहीं तो जीवन नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की दृष्टि से जनपद गौतम बुद्ध नगर एक संवेदनशील जनपद है यहां पर अधिक संख्या में औद्योगिक क्षेत्र होने हाईराइज  बिल्डिंग होने तथा अधिक मात्रा में यातायात होने के कारण प्रदूषण की समस्या निरंतर बनी रहती है । अतः हमें सभी जनपदवासियों का जीवन सुखदाई बनाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे, ताकि सभी जनमानस को एक सुखदाई वातावरण एवं शुद्ध पर्यावरण मिल सके।

जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थाओं स्वैच्छिक संस्थाओं औद्योगिक इकाइयों जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य से अपेक्षा की है कि इस समय वृक्ष लगाने का बहुत ही अनुकूल समय है । अतः सभी जनपदवासियों से अपेक्षा है कि अपने अपने स्तर पर स्थान की उपलब्धता के आधार पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते हुए वन महोत्सव कार्यक्रम में सहभागी बने।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शुरू
रुझानों के आधार पर भाजपा को यूपी  में बहुमत, पंजाब में आप 
हरियाणा मार्का शराब सहित एक गिरफ्तार
अच्छी खबर: ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय दोपहिया सर्विसिंग कंपनी स्पिडफोर्स के आउटलेट की हुई शुरुआत
मथुरा में यमुना प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने किया शुभ...
मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हम, इसलिए बांधना पड़ रहा मास्‍क, जानें- पीएम मोदी ने क्‍यों कहा ऐसा
2 जनवरी 2022 को भाजयुमो द्वारा नोएडा में होगा युवा सम्मेलन का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीईओ ग्रेटर नोएडा एनजी रवि कुमार , हमारे देश की प्रतिभा आज भी गांवों मे...
दीपावली से पहले एक्शन में फूड डिपार्टमेंट, 125 किलो रसगुल्ले किए नष्ट, ताबड़तोड़ छापेमारी में नमूने ...
यूपी: मायावती का हमला, बाबा साहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास भाजपा की नाटक बाजी
सोनिया गांधी ने बुलाई AICC की बैठक, देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा संभव
जन्मदिन का जश्न मना रही छात्राओं के फ़्लैट में घुस कर बनाई वीडियो किया वायरल , कराई उठक बैठक
ब्रिटेन में हिंदुओं पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए विहिप ने प्रधानमंत्री लिज ट्रस को लिख...
बिहार में कोरोना का अनोखा मामला: कोरोना निगेटिव 8 साल के बच्‍चे के फेफड़े, लीवर और किडनी हुए संक्रमि...
गलगोटियाज  विश्वविद्यालय : कोविड-19  वर्चुअल समिट का शानदार ऑनलाईन आयोजन
Covid Outbreak In India: भारत में बढ़ते कोरोना मामलों पर अमेरिका चिंतित, कहा- हर संभव मदद करेंगे