सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ और इंडिया एक्सपो मार्ट की एजुकेशनल इनिशिएटिव के बीच एमओयू

ग्रेटर नोएडा: मेरठ स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी ने एक्सपो मार्ट की ओर से संचालित एकेडमी ऑफ कंवेंशन, ट्रेड फेयर, इवेंट रिसर्च एंड मैनेजमेंट (ACTERM), ग्रेटर नोएडा के साथ सहमति के साझा पत्र यानी एमओयू पर दस्तखत किए हैं। इसके तहत ट्रेड फेयर ऑर्गेनाशन(SVSU) को ट्रेड फेयर इवेंट एंड कंवेंशन मैनेजमेंट विषय मे BBA और MBA प्रोग्राम चलाने में मदद करेगा।

SVSU के वाईस चांसलर डॉक्टर एनके आहूजा और ACTERM के डीन पिनाकी कंसबनिक के बीच 26 नवंबर 2018 को इस एमओयू पर दस्तखत किए गए. इस मौके पर SVSU के रजिस्टार पीके गर्ग के साथ SVSU के प्रति उपकुलपति वाईस चांसलर डॉक्टर डीसी सक्सेना, अचार्य विष्णुगुप्त सुभारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के प्राचार्य अविनाश त्यागी और इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के जनरल मैनेजर(Admin) कर्नल प्रवीण सिंह भी मौजूद थे।

इस एमओयू का मक़सद ट्रेड फेयर, इवेंट एंड कन्वेंशन मैनेजमेंट के छात्रों को बेहतर व्यवसाय-संबंधी ट्रेनिंग मुहैया कराना है। ACTERM भारत के एकमात्र एकीकृत और सबसे बड़े एक्सिबिशन और कन्वेंशन सेंटर, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट की एक एजुकेशनल इनिशिएटिव या शैक्षिक पहल है।

इस पहल के तहत पढ़ाये जाने वाले कोर्स MICE इंडस्ट्री की जरूरतों और सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर तैयार किये गए हैं। इन कोर्सेज को तैयार करने में इस बात का खास खयाल रखा गया है कि ये छात्रों को ज्यादा व्यावहारिक और प्रयोगात्मक लगें। इसमे theoretical, practical and experiential लर्निंग का खास खयाल रखा गया है।

बता दें कि एक्सपो मार्ट एंड सेंटर खुद ही बड़े पैमाने पर इंटरनेशनल इवेंट्स की मेजबानी करता रहा है। ऐसे में जॉब ट्रेनिंग के दौरान इन इवेंट्स का हिस्सा बनकर छात्रों को व्यावहारिक तरीके से सही दिशा में सीखने का मौका मिलेगा।

इस एमओयू के तहत ACTERM की ओर से SVSU के छात्रों को ट्रेनिंग मुहैया कराई जाएगी। माना जा रहा है कि इस ट्रेनिंग से SVSU को अपने छात्रों को बेहतर क्वालिटी की शिक्षा के साथ पाठ्यक्रम को और ज्यादा प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.

यह कोर्स ट्रेड फेयर इवेंट एंड कंवेंशन मैनेजमेंट विषय में छात्रों, अध्ययनकर्ताओ और पढ़ने वालों को रिचर्स करने का एक मौका भी प्रदान करेगा. इसके अलावा ACTERM छात्रों को इंटर्नशिप के साथ रोजगार का भी मौका मुहैया कराएगा।

यह भी देखे:-

घर से लापता व्यक्ति का शव मिला
डीेजे एक्सपो को 'राष्ट्रीय' टैग का मिला दर्जा
साकीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर लटका हुआ है ताला, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य  केंद्र को सुचारू रूप से चलाने ...
जूनियर शिक्षक संगठन ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
गुर्जर समाज ने चेयरमैन प्रत्याशी आजाद मलिक का स्वागत किया
महाकुम्भ 2025: श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सतर्क प्रहरी बने सीआरपीएफ जवान
आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित हुआ प्रबुद्ध सम्मेलन, विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सकुशल सम्...
नॉलेज पार्क पुलिस ने किए 10 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : साइकिल पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे
सोशल मीडिया के बहाने 3.26 करोड़ की ठगी: नोएडा में साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े
जीबीयू में शिक्षा-अनुसंधान को नई दिशा: बौद्धिक संपदा अधिकारों पर विशेषज्ञ कार्यशाला का आयोजन
9 अक्टूबर से प्रदेश के सभी 75 जिलों में ट्रेड शो आयोजित करेगी सरकार: राकेश सचान
जीएल बजाज संस्थान में इमोशनल वेल बीइंग पर कार्यशाला, छात्रों को मिला आत्म-समझ और संवेदनशीलता का संदे...
जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लिया जायजा
AAP यूथ विंग गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष बने गौरव गौतम!
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...