बच्चों ने दिखाए योग के हैरतअंगेज करतब , देखें VIDEO

ग्रेटर नोएडा : व्यक्ति की आन्तरिक शक्ति की अभिव्यक्ति की पराकाष्ठा को सबके सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए वर्ब ( VERVE -2018 ) विषय-वस्तु पर आधारित वार्षिक खेल दिवस का आयोजन आज दिनांक २० नवम्बर २०१८ को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के, सिग्मा -१ स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में किया गया | जिसमें सभी छात्र –छात्राओं ने अपनी –अपनी वर्ब (ऊर्जा) का भरपूर प्रदर्शन करके दर्शकों को सम्मोहित कर दिया |



देखें VIDEO , बच्चों ने दिखाए योग के हैरतंगेज करतब

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीन कुमार उपाध्याय (डी आई ओ एस ) तथा कॉमन वेल्थ खेलों में पदक विजेता कुमारी बबिता नागर के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलन और मशाल जलाने के साथ ही कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ | विद्यालय के संचालक महोदय श्रीमान गौरव गुप्ता जी, संचालिका महोदया श्रीमती नम्रता गुप्ता जी ,प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू कौल रैना, उपप्रधानाचार्या श्रीमती मेहर अफशां जी, भी उपस्थित रहीं | कुशल शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की अदभुत प्रस्तुति देकर समां बांध दिया |

खेल दिवस के अवसर पर होने वाली प्रतियोगितायों में विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भिन्न – भिन्न खेलों में भाग लिया विजयी विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया | इन प्रतियोगितायों में विभिन्न प्रकार की दौड़ जैसे फ्रॉग रेस, रिंग रेस, स्पून रेस, सिंगल लेग रेस तथा रिले रेस इत्यादि | कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ऊर्जा डांस’ ने तो आगंतुकों को झूमने पर विवश कर दिया |

मार्च पास्ट में डिस्कवर्र सदन प्रथम स्थान पर रहा , बेस्ट एथलीट्स ऑफ़ दा ईयर विवेक मावी कक्षा -10 तथा यश नागर कक्षा -9 को घोषित किया | तीन वर्षों से लगातार पॉइनिअर सदन सर्वश्रेष्ठ सदन का गौरव प्राप्त करता आया है और आज भी वह आगे रहकर विजयी घोषित हुआ |

कार्यक्रम समाप्ति की उद्घोषणा उपप्रधानाचार्या श्रीमती मेहर अफशां जी के द्वारा की गयी अपने वक्तव्य में उन्होंने आने वाले अभिभावकों का आभार प्रस्तुत करते हुए बच्चों के प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की |

यह भी देखे:-

दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में जीती बाजी
शारदा विश्वविधालय में देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्रीयो ने 17वां वार्षिक यूपी - उत्तराखंड सम्मेलन संघ क...
समसारा विद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए किया परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण
टीपीएफ करियर काउंसलिंग में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
गलगोटिया विश्वविद्यालय : लॉ के छात्रों ने लोगों को बताया उनके मौलिक अधिकार
राम-ईश इंस्टीट्यूट में बी.फार्मा अंतिम वर्ष के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रमों स...
GL Bajaj Institute of Technology and Management में MCA, B.Tech IT एवं AIML छात्रों के लिए भव्य विदा...
जंतर-मंतर पर जी.डी. गोयनका स्कूल के छात्रों का शैक्षिक परिभ्रमण: खगोल विज्ञान, गणित और इतिहास का जीव...
गौतमबुद्ध नगर : हाईस्कूल में वैभव नागर तो इंटरमीडिएट में अनुभा नागर ने टॉप किया, दोनों बनना चाहते ह...
शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जनजागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
विधायिका, कार्य एवं न्याय पालिका में हिंदी को महत्व देंना होगा- धर्मवीर भाटी 
शारदा विश्वविद्यालय बन रहा है शूटिंग हब, जाने माने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी अपनी वेब सीरीज का ...
ग्रेटर नॉएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी-आईपीयू कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ शैक्ष्रिक सत्र का ...
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का आयोजन 
शारदा विश्वविधालय में सांस्कृतिक विरासत कार्यक्रम, विदेशी छात्रों ने की शिरकत
PCPNDT ACT की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के विकास में अहम् भूमिका : विमला बाथम