सुपरटेक खरिदारों ने किया हगांमा, जानिए क्यों

ग्रेटर नोएडा : आज सुपरटेक इकोविलेज 2 के खरीदारों के साथ हुई मिटिंग बेनतीजा रही। खरिदारों का कहना है कि सितंबर महिने मे हुई मिटिग मे सुपरटेक के निदेशक विकास कंसल ने आश्वासन दिया था कि एक महीने मे पांच मंजिल तक कब्जा दे दिया जायेगा और दिसंबर तक सभी खरीदारों को घर दे दिया जायेगा।

फ्लेट बायर्स व नेफोमा सदस्य कमलेश शर्मा ने बताया आज हम सब बी 12 टावर के खरीदार इसी उम्मीद मे एकत्रित हुए थे पर सुपरटेक की तरफ से किया हुआ वादा बिल्कुल झूठा निकला। सुपरटेक की साइट पर एक भी मजदूर काम नहीं कर रहा है और निकट भविष्य मे कब्जा मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। निदेशक जीएल खेरा का कहना है कि सुपरटेक के पास प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए फंड नही हैं और हम घर देने मे असमर्थ हैं। हमने बेंको मे ऋण के लिए आवेदन किया हुआ है। हम कोशिश कर रहे हैं की कुछ फंड एकत्रित कर टावर का काम पूरा किया जाये। खरिदारों ने अपनी असहमति जताते हुए हगांमा किया और अगली मिटिग सुपरटेक कम्पनी के मालिक आर के अरोड़ा के साथ तय की।

खरिदारों ने बताया कि हमने 2010 मे घर खरीदा था और आज आठ साल के बाद भी कब्जा नहीं दिया है। निर्माण कार्य बंद पड़ा है और अगले 2-3 वर्षों में भी कब्जा मिलने की उम्मीद नहीं है। सुपरटेक के हालात भी आम्रपाली और जेपी बिल्डर जैसे ही नजर आ रहे हैं। सरकार को इन बिल्डर पर ओर सख्ती से निपटने की जरूरत है। हम आज बेंको की किश्त और किराया चुकाने मे असमर्थ है।

सुपरटेक की तरफ से निदेशक विकास कंसल, निदेशक जीएल खेरा, कन्स्ट्क्सन टीम से राजीव सिंह और मेनेजर निशान्त मिस्रा ने बैठक में भाग लिया।

खरीदारों के पक्ष में कमलेश शर्मा, सुशील कटियार, मुकेश प्रसाद, तरूना भटनागर, सुनिल चौधरी, शेर सिंह, अंकुर शर्मा, बृजमोहन शर्मा, जीवन सिंह रावत, अमित तिवारी, प्रवीन ने बैठक में भाग लिया।

यह भी देखे:-

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की सूरजपुर में हुई बैठक
परिवार से बिछड़ी बच्ची को पुलिस ने मिलाया
भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की बैठक में पंकज शर्मा को गौतम बुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष घोषित किय...
एबीवीपी ग्रेटर नोएडा ने निकाला मशाल जुलूस, आपातकाल की 50वीं बरसी पर दी लोकतंत्र रक्षा की प्रेरणा
सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण रितु माहेश्वरी की प्लानिंग विभाग को चेतावनी, मैप स्वीकृति के लिए बेवजह ...
तालिबान की भारत से पहली बातचीत, क्या हो सकते है दूरगामी परिणाम
आईटीएस डेंटल कॉलेज में शैक्षिक शोध पर सेमिनार का आयोजन, छात्रों और शिक्षकों को आईसीएमआर से शोध अनुदा...
Pitru Paksha 2021: श्राद्ध पक्ष शुरू, जानिए कैसे और किस तिथि को करें श्राद्ध कर्म ?
बीटा–1 आरडब्ल्यूए की समीक्षा बैठक संपन्न, सफाई व्यवस्था व होली मिलन समारोह पर अहम निर्णय
सपाईयों ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का पुतला फूंका
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय, जानिए
फटा राष्ट्र ध्वज फहराने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने की शिकायत
ग्रेनो प्राधिकरण ने रोजा याकूबपुर व हल्दौनी में भी बनाए रैन बसेरा
दो रनवे के साथ जेवर एयरपोर्ट पर शुरू होगी उड़ान
शिक्षा को संबल: छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए जारी हुई समय सारणी, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिय...
एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते दरोगा को गिरफ्तार किया