पुरानी यादें ताजा कर भावुक हुए जी.एन.आई.ओ.टी. कॉलेज के छात्र

ग्रेटर नोएडा : कॉलेज के दिन, दोस्तों के साथ गुजारे मौज-मस्ती के लाखों पल, क्लास व कैंटीन की गशपशप, पुराने लम्हों को याद करने का मौका मिले तो यकीनन एक पल में सदियां जी उठती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा ग्रेटर नॉएडा के जी.एन.आई.ओ.टी. कॉलेज की एलुमनाई मीट ‘इम्प्रिंट्स 2018‘ में देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक डॉ. रोहित गर्ग, प्रबंधन सदस्य गौरव गुप्ता, बजरंग लाल गुप्ता, जे.एस.रावल और निदेशिका (एम.बी.ए) डॉ. सविता मोहन ने दीप प्रजवलन एवं सरस्वती वंदना से किया।
Alumni Meet 2018 in G.N.I.O.T
इस अवसर पर देश – विदेश से आए पूर्व छात्रों ने एलुमनाई मीट में अपने अनुभव साझा किये और युवाओं को प्रोफेशनल लाइफ में सफलता पाने के गुण बतायें। इस कार्यक्रम में आये सभी छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अपने शिक्षकों से मिलकर अधिकांश छात्रों की आंखें नम हो उठीं।
Alumni Meet 2018 in G.N.I.O.T
इस कार्यक्रम का मकसद था पूर्व छात्रों का नए छात्रों से मेल करवाना ताकिं वह प्रोफेशनल जीवन में एक दूसरे का सहयोग कर सकें।

इस मौके पर निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने सभी एलुमनाई का अभिनन्दन करते हुए कहा कि अपने छात्रों के सहयोग से ही एक संस्थान नई उपलब्धियों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होता है अपने पूर्व छात्रों को देखकर की किस तरह उन्होंने कॉर्पोरेट वर्ल्ड की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अपने लिए जगह बना ली है।

कार्यक्रम में पूर्व छात्रों के लिए कई तरह के गेम्स रखे गए थे जिसमें रैंप वॉक मुख्य आकर्षण का केंद्र था। सबने कॉलेज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए पुराने दिनों की यादें ताजा की। इस मौके पर कल्चरल क्लब के छात्रों ने और कुछ पूर्व छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर पूरा माहौल खुशनुमा बना दिया। इस मीट में सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

आईआईएमटी कॉलेज के बीएड विभाग में ओरिएनटेशन प्रोग्राम का आयोजन
 गलगोटियाज विश्वविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट  में छात्रों को मिल रहा है ड्रीम पैकेज 
स्पर्श ग्लोबल बिज़नेस स्कूल में ब्लूमबर्ग लैब का शुभारम्भ
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी ने अपनी 20वीं वर्षगांठ और भव्य एल्युमिनी मिट का आयोजन...
गलगोटिया विश्वविद्यालय के बी.टेक सीएसई छात्र ने माइक्रोसॉफ्ट में ₹60 लाख का पैकेज हासिल किया
शारदा केयर हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने गामा कैमरा और पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी इमेजिंग ...
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल को मिला चेंज मेकर्स अवार्ड 
जे. एस. एकेडमी में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन
बिजनेस स्टार्टअप में हर्षल और पारस ने मारी बाजी
किसानों की आय वृद्धि हेतु अभिनव तकनीक के बारे में बताएगा लॉयड कॉलेज  
सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, नोएडा की मेघना श्रीवास्‍तव इण्डिया टॉपर
‘‘विदिशा वाल्यान प्रथम मिस डेफ वल्र्ड का जी. एल. बजाज में स्वागत’’
स्पर्श ग्लोबल स्कूल ग्रीनो वेस्ट पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव बच्चों को स्वस्थ रहने के दिए टिप्स
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जीबीयू में कुलपति ने चलाया स्वच्छता अभियान
राज्यस्तरीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2025–26 का भव्य आगाज़, गलगोटिया कॉलेज बना खेल प्रतिभाओं ...
आईआईएमटी कॉलेज में स्वलक्ष्य-2022 का समापन, छात्र और छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा