प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने मनाया नेता जी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस
नोएडा। नेता जी मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर-66 स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन की खुशी में पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष शिवराम यादव व कार्यकर्ताओं ने केक काटा और महिला अध्यक्ष निधि शर्मा ने भजप कीर्तन का आयोजन किया। तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
शिवराम यादव ने कहा कि नेता जी ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष किया है और उन्हें सम्मान दिलाने का काम निरंतर कर रहे है। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के सपनों को साकार करने के लिए मुलायम सिंह यादव जी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया है। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया जी के पद चिन्हों पर चलते हुए देश में समाजवाद अलख जगाने का जो काम नेता जी ने किया है वह अद्वितीय है। डॉ लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर नेता जी ने छात्र जीवन से ही देश में समाजवादी आन्दोलन को नई दिशा देने का काम किय।
उन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन बिना विचलित हुए उन्होंने गरीब, किसानों के हकों के लिये संघर्ष किया है। नेता जी ने सदैव राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को मजबूती प्रदान की है। इस मौके पर श्याम सिंह प्रमुख महासचिव, सोनवीर चैधरी महासचिव एवं मीडिया प्रभारी महानगर बिजेनद्र यादव, रवि यादव ब्लाक प्रमुख, भीम सहाय अध्यक्ष यूथ विंग, अखिलेश चैहान अध्यक्ष लोहिया वाहिनी महानगर, विकास यादव प्रदेश सचिव यूथ विंग, मंडल प्रभारी प्रमेनद्र यादव प्रदेश सचिव यूथ विंग, अमिता शर्मा उपाध्याय नोएडा महानगर, अंकित भाटी, रोहित भाटी, रविन्द्र यादव महासचिव नोएडा महानगर मौजूद रहे।