नोएडा में सपा नेताओं ने बच्चों संग मनाया नेता जी मुलायम सिंह का जन्मदिन

नोएडा। आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन एकता पब्लिक स्कूल सेक्टर-10 में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। जन्मदिन की खुशी में सपा के सपा के नोएडा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश अवाना व पूर्व जिला महासचिव विनोद यादव ने केक काटा और बच्चों को फल और मिष्ठान का वितरण किया इसके साथ ही उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राजेश अवाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं सरंक्षक नेता जी ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष किया है और उन्हें सम्मान दिलाने का काम निरंतर कर रहे है। विनोद यादव ने कहा कि राम मनोहर लोहिया जी के पद चिन्हों पर चलते हुए देश में समाजवाद अलख जगाने का जो काम नेता जी ने किया है वह अद्वितीय है। डॉ लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर नेता जी ने छात्र जीवन से ही देश में समाजवादी आन्दोलन को नई दिशा देने का काम किय। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन बिना विचलित हुए उन्होंने गरीब, किसानों के हकों के लिये संघर्ष किया है। नेता जी ने सदैव राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को मजबूती प्रदान की है, उनके जीवन से सीख ले कार्यकर्ताओं को उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर संजीव सक्सेना, अजीत विश्वास, लोकेश चरौली, इश्तकार, साजिद, पिंकू, इमरान सूरज आदि उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए एक माह में एक करोड़ वैक्सीन लगवाएगी योगी सरकार
लोकसभा चुनाव 2019: सोशल मीडिया संचालकों के लिए एडवाइजरी
संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे का सच बताने के लिए आम आदमी घर-घर दे रही दस्तक
भाजपा दनकौर मंडल की बैठक सम्पन्न , 2024 चुनावों को लेकर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई
मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने गिनाई उपलब्धियां
दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन
आजाद समाज पार्टी के जिला कमेटी  गौतमबुद्ध नगर का गठन, योगेंद्र भाटी  जिलाध्यक्ष नियुक्त 
 शिवपाल यादव के सामाजिक परिवर्तन रथ को पुलिस ने रोका 
भाजपा -शिवसेना किन शर्तों पर हुआ गठबंधन का एलान, जानिए
G20 Summit : सपा सुप्रीमो के डिक्शनरी में "G" का मतलब घोसी, लोगों ने कहा- राहुल मत बनो
विकसित भारत अभियान के पहले सप्ताह के चौथे एंबेसडरर बने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह
दुजाना में हुई कांग्रेस की जनसुनवाई व जनसंवाद यात्रा
कांग्रेस का हक़ मांगों अभियान : इन गांवों में लगेगी किसानों की चौपाल, राजबब्बर होंगे शामिल
भाजपा ने किया देश और प्रदेश को बर्बाद : सुमय्या राणा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंडल स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन सुदृढ़ीकरण पर हु...
इन पार्टियों के नेता बीजेपी में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर