आप नेता के खिलाफ नोएडा में एफ़ाइआर दर्ज

नोएडा : आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ एक महिला पत्रकार ने नोएडा स्थित महिला थाना में एफआइआर दर्ज कराई है। पत्रकार ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोमनाथ पर लाइव डिबेट के दौरान गाली-गलौज करने व चैनल बंद कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसका एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली के वसंत कुंज की रहने वाली महिला पत्रकार रंझना अंकित द्विवेदी सेक्टर 57 स्थित एक मीडिया हाउस में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि लाइव डिबेट के दौरान विधायक सोमनाथ भारती से जनता की नाराजगी से जुड़े कुछ सवाल पूछे थे। आरोप है कि इस पर वह गालियां देने लगे। साथ ही अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए चैनल को बंद कराने की धमकी भी दी। उन्होंने महिला थाना पुलिस को डिबेट का वीडियो भी सौंपा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सीता कुमारी का कहना है कि पत्रकार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराएगी। इसके बाद आरोपित आप विधायक सोमनाथ भारती को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएगा।

यह भी देखे:-

डमी मोबाइल से ठगने वाले दो गिरफ्तार
शातिर अन्तर्राज्य  चोर गिरोह का भंडाफोड़, सुनार समेत पांच गिरफ्तार 
एसटीएफ ने दबोचा 1 लाख का इनामी बदमाश, प्रधानी की रंजिश में हत्या का था आरोपी
Netflix के हिट वेब सीरीज देखकर बनाई कुनाल की हत्या की योजना
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय भारत की छवि को गलत रूप से प्रस्तुत करने वालों को जवाब देने का केंद्र बने : स...
यूपी सरकार की सूची में दर्ज कुख्यात अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न, बजट बढ़कर 5575 करोड़ हुआ
साइको किलर संदीप पहलवान ढेर: ट्रक ड्राइवरों का क़ातिल बागपत मुठभेड़ में मारा गया, यूपी एसटीएफ की बड़...
कार लूट कर भाग रहे बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
कंपनी मालिक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
अन्तर्राज्यीय वाहन गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, 9 बुलेट, 7 बाइक, 3 कार बरामद
सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत
पेपर लीक मामले में एसटीएफ नोएडा यूनिट की बड़ी कार्यवाही, प्रिंटिंग प्रेस का मालिक गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
बादलपुर पुलिस ने घरेलू सिलिंडर चोरी करते  एक को किया गिरफ्तार