हथियार की नोंक पर इंजिनियर से लूटी कार

ग्रेटर नोएडा। इधर एसएसपी डा. अजयपाल शर्मा की सख्ती के बाद कहीं न कहीं अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। इधर हर दिन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो रही है और बदमाश पकडे जा रहे हैं इसके बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ताजा मामला कोतवाली कासना क्षेत्र का है। यहां देर रात बदमाशों ने एक इंजीनियर से कार समेत नकदी व मोबाइल लूट लिया।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के थाना क्वार्सी क्षेत्र की इंजीनियर्स कॉलोनी निवासी विवेक गौड पुत्र सतीश चंद्र गौड यहां नोएडा के सेक्टर-52 में रहते हैं। वे ग्रेटर नोएडा स्थित होंडा सीएल कम्पनी में इंजीनियर हैं। इंजीनियर विवेक गौड़ गत रात करीब 12 बजे कम्पनी से वापस अपने घर सेक्टर-52,नोएडा के लिए निकले थे। इस दौरान विवेक गौड ने ग्रेटर नोएडा स्थित गोल्ड जिम से बायें तरफ अपनी आल्टो कार संख्या यूपी-81एडब्ल्यू 5298 मोड़ी तभी पीछे से सफेद रंग की वैगनआर कार ने विवेक की कार को ओवरटेक कर रोका और उसमें से उतरे दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार,नकदी व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश एक्सप्रेस-वे की ओर भाग गए। पीड़ित कासना थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी देखे:-

आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ छापा , अवैध शराब बरामद
दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: समलैंगिक ऐप के ज़रिए ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रबूपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को पकड़ा, निर्माणाधीन अस्पताल से तमंचा बरामद
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
बिजली का करंट लगने से श्रमिक की मौत
मेरठ में नोएडा एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग का इनामी शूटर ढेर
बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चैन
नोएडा में पुलिस मुठभेड़: कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
नाले में मिला एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र का शव
पुलिस एनकाउंटर में दो शातिर किस्म के लूटेरे घायल , अवैध हथियार बरामद
चाइल्ड लाइन ने किया जागरूकता कार्यक्रम
काले हिरण शिकार केस में सलमान खान ने कोर्ट में दिया था झूठा हलफ़नामा, 18 सालों बाद अब मांगी माफी
टैक्सी ड्राइवर के भेष में शातिर लूटेरा, बेख़ौफ़ होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ा रहा था गाड़ी, सनसनीख...
छात्र से दिनदहाड़े एक लाख की मोबाईल लूट
साइको किलर संदीप पहलवान ढेर: ट्रक ड्राइवरों का क़ातिल बागपत मुठभेड़ में मारा गया, यूपी एसटीएफ की बड़...
बहनोई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले दंपति को उम्रकैद