परिवार सोता रहा, चोरों ने समेटा लाखों का माल
ग्रेटर नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित सरस्वती विहार कालोनी के एक मकान में घुसकर अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली। चोरी में 10 हजार की नगदी , सोने चांदी के जेवरात समेत दो लाख का सामान चोरी किया गया। घटना की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के सरस्वती विहार कालोनी में मनोज परिवार के साथ रहता है। बीते रविवार को मनोज अपपने बेटा के साथ हरियाणा के पंचकूला गया था। घर पर मनोज की माता कुसुमलता व बेटी अजंली घर पर रात में सोयी हुई थी। चोर मकान में घुस गये और घर में रखी 10 हजार की नगदी सोने चांदी के आभूषण समेत घरेलू कीमती सामान चोरी कर ले गये। सुबह उठकर देखा तो घर में सामान फैला मिला। परिजनो ने आसपास के लोगो को घटना के बारे में बताया। चोरो ने बैग में रखे कागजातो को गांव रूपबास के पास फैक दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआवना किया। घटना की शिकायत पुलिस से कर दी है।