दादरी पुलिस ने किया लूट का खुलासा, देखें VIDEO

ग्रेटर नोएडा। बीते गुरुवार की शाम खाद्य विभाग के कर्मचारी से दादरी में हुए छह लाख की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दादरी पुलिस ने बदमाश से लूट की रकम में से 1 लाख 50 हजार रुपये समेत एक अवैध तमंचा व लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ पहले रैकी की थी फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया पुलिस इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि दादरी पुलिस मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम को लुहारली गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा. जब पुलिस ने बाईक रोकने का इधर किया बाईक सवार भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने बाइक सवार युवक को धर दबोचा. पूछताछ करने के बाद उसकी पहचान दादरी के कटहैरा निवासी अंकित पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई। जिसपर भी दादरी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहले से भी एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की पूछ ताछ में अंकित ने बताया कि बीते 15 नवंबर को जीटी रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास कृषक सेवा केंद्र के कर्मचारी नरेश से हुई 6 लाख की लूट को उसी ने अपने साथी फिरोज उस्ताद व सैली के साथ अंजाम दिया था। अंकित ने बताया कि लूट की वारदात को उन्होंने रैकी के बाद अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वो काठ मंडी व नईआबादी से निकलते हुए कटहैरा गांव पहुंचे थे। पुलिस मामले में फरार फिरोज उस्ताद व सैली की तलाश में दबिश देने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक लूट की शेष रकम फरार चल रहे दोनों आरोपियों के पास है।

यह भी देखे:-

IT rules 2021: टीवी चैनलों-अखबारों के डिजिटल न्यूज प्लेटफार्म आइटी नियमों के दायरे में, सरकार ने छूट...
प्रभार संभालते ही ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह का तूफानी दौरा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, प...
Bengal sixth phase election: छठे चरण के प्रचार का शोर थमा, 43 विधानसभा सीटों के लिए 22 अप्रैल को पड़...
किसानों की जेल से रिहाई और मुआवजे की मांग तेज: करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौंपा ज्ञापन
स्पोर्ट्स इंडिया अवार्ड 2019 में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
बीटा-1 में स्वच्छता अभियान, कूड़ा प्रबंधन पर दिया गया जोर
पार्टियों को करना चाहिए आत्मनिरीक्षण , पंडित नेहरू और वाजपेयी लोकतंत्र के आदर्श - नितिन गडकरी
माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद बच्चों महिलाओं में खाद्य पदार्थ का वितरण
बिसरख पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
मिथिलांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता: कृष्ण चंद्र झा
आचरण शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा शिविर का आयोजन
IEML पदाधिकारियों ने राज्यपाल नाईक व सीएम योगी से की मुलाकात , विश्व आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिक...
निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक,जानिए चुनाव प्रचार के क्या हो सकते हैं वि...
यूपी: कोरोना जांच की कीमतें फिर तय, सरकारी में 500 तो निजी अस्पताल में 700 रुपये में होगा टेस्ट
गड्ढे के चक्कर में खाई में पलटी कार, एक की मौत, दो घायल
लखनऊ में आज आठ ब्लाकों में पड़ेंगे वोट, सात में सपा व भाजपा के बीच सीधी टक्कर