ग्रेटर नोएडा: सेक्टर के मकान में चल रहा था मुजरा पार्टी , 13 बीडीसी भाजपा नेता समेत दो मुजरा गर्ल गिरफ्तार , 11 मौके से फरार

ग्रेटर नोएडा : आज  शाम कासना पुलिस ने सूचना के आधार पर एक घर पर छापा मारा जहाँ  लड़कियां मुजरा कर रही थीं। बताया जा रहा है उस समय चंदौली के 24 बीडीसी  नेता मुजरा देख रहे थे। पुलिस के रेड पड़ते ही मौके पर अफरा तफरी  मच गई। पुलिस ने 13 लोगों को दबोच लिया वहीँ  11 लोग भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए सारे लोग  चंदौली जिला के साहेबगंज  ब्लॉक के बीडीसी बताये जा रहे हैं। यहां उन्हें लाकर ठहराया गया था। चर्चा है एक स्थानीय भाजपा नेता ने यह सारा इंतजाम किया था।

दरअसल चंदौली जिला के साहेबगंज  ब्लॉक की महिला ब्लॉक प्रमुख   खिलाफ अविश्वाश प्रस्ताव लाया गया है।  उसका  उपचुनाव होना है। पकडे गए लोग बीडीसी हैं जिन्हे मत डालना है।  ये सभी बीते  26 जून से यहाँ आये हुए थे। यहाँ रोजाना शराब की पार्टी चल रही थी।  आज मुजरा पार्टी का आयोजन किया गया था।

पुलिस के मुताबिक शहर के सेक्टर चाई 3  से किसी ने कॉल करके सूचना दी  उनके पड़ोस में बहुत सारे लोग एक घर जमा हैं। वह लड़कियों का  डांस चल रहा  हैं। शराब परोसी जा  रही है। पुलिस ने जब मौके पर छापा मारा तब वहां भगदड़ सी मच गई। पुलिस ने मौके से  13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 11 फरार बताए जा रहे हैं । पुलिस ने मौके से दो युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में भाजपा के एक स्थानीय नेता को शामिल होना बताया जा रहा है। वहीँ पकडे गए लोग भाजपा कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं। हालाँकि पुलिस इस सम्बन्ध में कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रही है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक ये सारे लोग चंदौली जिला के साहेबगंज  ब्लॉक के  बीडीसी सदस्य हैं। इनको यहां लाकर ठहराया गया है। वहां चुनाव या अविश्वास प्रस्ताव के सिलसिले में यह सारा गोरखधंधा चल रहा है। पुलिस ने कहा  है कि पकड़े सारे लोगों और लड़कियों को कासना कोतवाली ले जाया गया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ  IPC की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज  कर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

रामायण मेला समिति दंगल , दो दर्जन पहलवानों ने की जोरआजमाइश
विशेष अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से पकड़े 22 बदमाश भारी मात्रा में अवैध हथि...
हथियार की नोंक पर छात्रों और रेलवे कर्मचारी से मोबाईल लूट
बॉलीवुड ड्रग्‍स केस: दीपिका समेत 4 बड़ी एक्‍ट्रेस को समन
द्रोणचार्य मंदिर में चोरी का प्रयास
उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले
घर में सो रहे अधेड़ को मारी गोली
देखें VIDEO, यमुना प्राधिकरण जमीन खरीद घोटाला, 21 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
जिम ट्रेनर की हत्या में दस नामजद, शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम
पांच साल से जिस हत्यारोपी को तलाश रही थी पुलिस, अचानक हो गई मुठभेड़ और ...
इन नौ गुण्डों पर लगाया गया गैंग्स्टर , पढ़ें पूरी खबर
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
अमूल दूध के वितरक के घर दिन दहाड़े डकैती
पुलिस एनकाउन्टर में घायल हुआ इनामी फरार बदमाश
एक्शन में कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, महिला कांस्टेबल से हुई वारदात को दबाना एसएचओ को पड़ा महंगा, कहा तुम्ह...
बीपीटी की छात्रा ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी