जेवर एयरपोर्ट प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए किसानों के साथ बैठक

ग्रेटर नोएडा। आज डीएम गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के द्वारा जेवर ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्य में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से निरंतर रूप से कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। इस क्रम में आज जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभागार में जेवर एयरपोर्ट से आच्छादित किसानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। अतः सभी किसान इसकी महत्ता को समझें और इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें।



बैठक की देखें VIDEO



जिलाधिकारी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट स्थापना में धारा 15 की कार्रवाई 2 माह के अंतर्गत किए जाने का प्रावधान है। अगर किसान चाहे तो यह कार्य तेजी से संपन्न हो सकता है और 2 माह से इसकी अवधि एक माह हो सकती है। इस संदर्भ में सभी किसानों के द्वारा जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से सहमति प्रदान की जाती है। अतः संबंधित अधिकारियों के द्वारा इस संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित कर ली जाए। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि जेवर एयरपोर्ट के निर्माण में जिन किसानों की भूमि जा रही है जिला प्रशासन उनके साथ निरंतर रूप से खड़ा हुआ है, और उनके विस्थापन में उनके बच्चों की शिक्षा में, उनके बच्चों की नौकरी लगाने में जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस कार्य में जनपद की औद्योगिक इकाइयां तथा बिल्डर्स एसोसिएशन अन्य संस्थाएं आगे आ रही हैं। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों ने जेवर एयरपोर्ट में विस्थापित किसानों के बच्चों के स्किल डेवलपमेंट करते हुए उनकी नौकरी लगाने के लिए कैंप आयोजित करने के संदर्भ में अपनी स्वीकृति प्रदान की है और उनके द्वारा गांव में जाकर कैंप लगाया जाएगा। इसी प्रकार एमएसएमई के द्वारा भी विस्थापित परिवारों को सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया गया है और सभी के द्वारा जिला अधिकारी को लिखित रूप में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा गया है।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सभी किसानों का पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा और उन्हें ऑफिस नहीं आना पड़ेगा उनके घर पर ही सभी कार्यवाही अधिकारियों के द्वारा पूर्ण की जाएंगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर किसानों को सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति बलराम सिंह, उप जिला अधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी, जेवर एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी अभय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर पीएल मौर्य तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा किसानों के द्वारा भाग लिया गया।

यह भी देखे:-

गांजा तस्कर गिरफ्तार: दादरी पुलिस ने 1.2 किलो गांजा किया बरामद
नेफोमा प्रतिनिधिमंडल ने यूपी रेरा अध्यक्ष से मिला, सोसाइटी की समस्याओं को उठाया
गलगोटिया विश्वविद्यालय में एआई और एमएल पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, शिक्षकों के कौशल उन्नयन पर जो...
Madhya Pradesh : पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन' का किया उद्घाटन
यमुना प्राधिकरण का घेराव करने जा रहे किसान एकता संघ को रोका
रोजगार मेला संपन्न, 316 उम्मीदवारों का हुआ चयन
"एक पेड़ मां और गुरु के नाम" थीम पर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बाल वन की स्थापना, 5000 फलदार पौधों ...
भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ पहुंच सकती है टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में
पेड़ स्थान्तरित करने की सलाह देने पर वन विभाग ने दिया चौकाने वाला जवाब - रामवीर तंवर (पर्यावरणविद )
ग्रेटर नोएडा: मोजर बीयर गोलचक्कर पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चोरी की बाइक और ...
ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत
GIMS में विश्व मोटापा दिवस व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता और महिल...
नववर्ष 2018 शुभ अभिनन्दन - आचार्य अशोकानंद जी महाराज , योगीराज पीठाधीश्वर (बिसरख धाम)
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Kisan Andolan: UP-दिल्ली और हरियाणा के लाखों लोगों को झटका, 27 सितंबर को भारत बंद होगा
जीबीयू के छात्र शक्ति सिंह ने भारत केसरी दंगल में दिखाया दम, तृतीय स्थान प्राप्त किया