पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

बिलासपुर:गुरुवार को दनकौर कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर के नेतृव में दनकौर, बिलासपुर ,मंडीश्याम नगर कोतवाली पुलिस टीम ने कस्बे में चलाया संघन चेकिंग अभियान करते हुए लोगो ओर व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही दुकानदारों से दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगावाने की अपील। पुलिस टीम ने कहा कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति परेशान करता है या कोई घटना घटित होती है तो आप उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे ।पुलिस हर समय आपकी सेवा में तत्पर है।

इस दौरान दनकौर कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने दुकानदारों को बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगाने से उनके अलावा आम लोगों को भी फायदा है। चोरी या उठाईगिरी करने वाले अपराधियों को तुरंत पकड़ा जा सके। इसके अलावा दुकान में भी सुरक्षा रहेगी। आने-जाने वाले ग्राहकों पर भी नजर रखी जा सकती है। संघन चैकिंग अभियान के दौरान बाइक चालकों को भी हेलमेट लगाने की अपील की। बाइक चालकों को कहा गया कि वे अपने लिए नहीं, अपने घर वालों के लिए हेलमेट पहने। साथ ही उन्होंने बाजार में फुटपाथ पर ठेले लगाकर व्यापार करने वाले दुकानदारों को रोड से ठेले हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह और तेज किया जाएगा।इस मौके बिलासपुर चौकी प्रभारी अखिलेश दीक्षित, मंडी श्याम नगर चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, सबइंस्पेक्टर हरिओम यादव ,सबइंस्पेक्टर विनय कुमार यादव ,सबइंस्पेक्टर पवन कुमार सहित नरेंद्र कुमार मौर्य ,सोनू आदित्य कुमार ,मोहित, राजीव आदि कॉस्टेबल मौजूद रहे। —साभार: खालिद सैफी

यह भी देखे:-

आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी
देखें VIDEO, नोएडा पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत घायल
ग्रेटर नोएडा में चल रहा था अवैध मसाज पार्लर, एक गिरफ्तार
कार में लिफ्ट देकर दुकानदार से लूट
ऑटो चलाने की आड़ में करते थे लूट, गिरफ्तार
मोबाईल शॉप की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
शहर में ठग सक्रीय, संभलकर करें एटीएम का उपयोग
हार्डवेयर व्यापारी से नगदी लूट
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कलयुगी बेटे ने पिता का किया कत्ल !
पुलिस ने तीन शातिर चोरो को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
फर्जी R&AW अफसर बनकर कर रहा था ठगी! यूपी STF ने नोएडा से पकड़ा मास्टरमाइंड, बोरियों में निकले जाली द...
थाना फेज- 3  पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर लूटेरे 
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हत्यारोपी पति, शक में पत्नी को मौत के घाट उतारा
एनसीआर में दर्जनों लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
बैंक डकैती के मामले में आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा