सेक्टर समस्या को लेकर सीईओ ग्रेनो से मिले गोल्डन फेडरेशन के पदाधिकारी

ग्रेटर नोएडा : आज गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण से मुलकात कर उन्हें सेक्टरों में व्याप्त समस्याओं से रूबरू कराते हुए समस्याओं के निदान का ज्ञापन सौंपा।

गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष देवेंद्र टाईगर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए शहर में सड़कों की हालत सुधारने, आरडब्ल्यूए को मान्यता दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर देवेंद्र टाईगर ने कहा कि शहर में सड़कों की हालत खस्ताहाल हो गई है। मुख्य सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं जिनके कारण आये दिनों हादसे होते रहते हैं शहर के 130 मीटर रोड के साथ कासना सूरजपुर मार्ग की हालत सबसे ज्यादा बदहाल है। जबकि इन दोनों मार्गों पर यात्रियों का आवागमन सबसे ज्यादा होता है। सेक्टरवासियों ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में आरडब्ल्यूए दस साल से कार्य कर रही है। लेकिन ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने आरडब्ल्यूए को मान्यता नहीं दी है। जबकि मान्यता के लिए शासन को भी पत्र लिखा जा चुका है। लोगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान दीपक भाटी, कैलाश भाटी, जयवीर नागर, आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा पुष्पोत्सव 2026 में सहज योग शिविर बना विशेष आकर्षण
विवेकानंद जयंती पर गर्म कपड़ों का वितरण 
दादरी तहसील-भारतीय किसान यूनियन के ग्रामअध्य्क्ष बने मांगेराम प्रधान व हरिओम सिसौदिया
चेरी काउंटी सोसायटी में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के साथ जनसंवाद प्रोग्राम का आयोजन
29-30 जून के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 14 हजार पौधे रोपने का लक्ष...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन का आगाज 26 सितंबर से, राजस्थान के कलाकार करेंगे मंचन
स्वर्ण नगरी के तीसरी बार निर्विरोध चुने गए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश भाटी
रोह‍िंग्‍या के मुद्दे पर योगी-मोदी पर बरसे सांंसद संजय स‍िंंह
दो रनवे के साथ जेवर एयरपोर्ट पर शुरू होगी उड़ान
लोकसभा चुनाव की मतगणना की व्यवस्था की गई दुरुस्त , पढ़े पूरी खबर
शारदा विश्वविद्यालय में डांडिया नाइट और माता की चौकी का आयोजन
जेवर विधायक और यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने पेश किया विकास का खाका
यमुना प्राधिकरण कार्यालय में गाँव की सफाई व्यवस्था को लेकर नियंत्रण कक्ष बना
ASEAN Summit 2021 : कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में भी दोस्‍ती की कसौटी रहा भारत-आसियान- पीएम मोदी
एनटीपीसी दादरी में श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया
खुशखबरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया Aqua Metro line का किया उद्घाटन