मोलेस्टेशन (BAD TOUCH) के आरोपी छात्रों के खिलाफ पोस्को एक्ट में मामला दर्ज

ग्रेटर नोएडा: शहर के नामी स्कूल में आठवीं के छात्र के साथ सीनियर्स छात्रों द्वारा मोलेस्टेशन किये जाने के 14 दिन बाद आखिरकार कासना पुलिस ने आरोपी दो छात्रों के खिलाफ 323 मारपीट और 7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है .



देखें VIDEO, इस मामले में सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा निशंक शर्मा का बयान >>



बता दें जीटा-1 सेक्टर स्थित निजी स्कूल का आठवीं का छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 31 अक्टूबर को स्वर्णनगरी स्थित जीडी गोयनका स्कूल में गया था। इस दौरान छात्र को मेजबान स्कूल के 12 वीं क्लास के दो छात्र जबरदस्ती बाथरूम में ले गए और वहां पर उन्होंने उसके साथ बैड टच करते हुए मारपीट भी की। मामले की शिकायत पर स्कूल मैनेजमेंट ने आरोपी दोनों छात्रों को निलंबित कर दिया था। परिजनों की शिकायत पर कासना पुलिस ने घटना के 14 दिन बाद आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें ग्रेटर नोएडा में रहने वाले प्रापर्टी डीलर का बेटा जीटा एक सेक्टर स्थित निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को स्वर्णनगरी स्थित जीडी गोयनका स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उनका बेटा वहां पर गया था। इस दौरान जीडी गोयनका स्कूल के 12वीं कक्षा के दो छात्र उनके बेटे को बाथरूम में ले गए और वहां पर उसके साथ बैड टच करते हुए गलत हरकत की । पिता का आरोप है कि आरोपी छात्रों ने बाथरूम में 4 मिनट तक उनके बेटे को रोक कर रखा। इस दौरान स्कूल में काम करने वाली सफाई कर्मचारी झाड़ू रखने के लिए बाथरूम में घुसी तो वह भी छात्रों को देखकर चुपचाप निकल कर बहार चली गई। बाथरूम से निकलने के बाद दोनों आरोपी छात्रों ने म्यूजिक क्लास रूम में ले जाकर उनके बेटे के साथ दोबारा बैड टच की हरकत की। घर पहुंचने पर छात्र ने आपबीती अपने पिता को बताई। पिता ने मामले की शिकायत 1 नवंबर को जीटा-1 स्थित स्कूल की प्रिंसिपल से की। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। उसके बाद वह जीडी गोयनका स्कूल में गए और प्रिंसिपल से मिलकर मामले की शिकायत की गई । प्रिंसिपल रेणू सहगल ने आरोपी छात्रों की गलती पर माफी मांगते हुए तुरंत ही दोनों छात्रो को निलंबित कर दिया। पीड़ित बच्चे के पिता का आरोप है कि प्रिंसिपल ने सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई की है। निलंबित किए छात्र स्कूल में आ रहे है। उन्होंने मामले की शिकायत तीन नवंबर को कासना कोतवाली पुलिस व पांच नवंबर को एसएसपी से की। पिता का आरोप है कि पुलिस ने 14 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को कासना पुलिस ने आरोपी दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी देखे:-

नशा के सौदागरों नाइजीरियाई को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास
पुलिस की घेरबंदी से घबराए बदमाश , लूटी कार छोड़ कर भागे
एसटीएफ के हत्थे चढ़े शातिर ठग, कार्ड धारकों को ऐसे लगाते थे चूना, पढ़ें पूरी खबर 
बहुचर्चित अक्षय कालरा हत्याकांड का खुलासा, एनकाउंटर में हत्या करने वाले बदमाशों को लगी गोली 
प्रतिबंधित ई -सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार ,एक करोड रुपए कीमत का माल बरामद
शातिर लूटेरा गैंगस्टर नोएडा पुलिस के एनकाउंटर में घायल
एलईडी स्ट्रिप लाइटिंग से सजेंगी ग्रेटर नोएडा की प्रमुख सड़कें
नोएडा में मोबाइल स्नैचर्स गैंग का पर्दाफाश! सेक्टर-58 पुलिस ने पकड़े चार शातिर, 13 मोबाइल और चोरी की...
डीपीएस स्कूल मैं फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया
अवैध शराब के साथ  विदेशी नागरिक गिरफ्तार 
देखें VIDEO, नोएडा पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत घायल
ग्रेटर नोएडा: पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी विपिन का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर बिहार से नाबालिग लड़कियों को लाकर ...
डीएम बी.एन . सिंह ने दो के खिलाफ लगाया लगाय गैंग्स्टर
Greater Noida West: शादी समारोह में समधी की गोली मारकर हत्या
इंजीनियर को वाहन चोर ने मारी गोली