सेक्टर – 20 पुलिस ने गहने चुराकर भागने वाले घरेलु नौकर को किया गिरफ्तार
नोएडा : शहर के सेक्टर-30 में रहने वाले एक कारोबारी के घर से करीब 40 लाख रुपये की नकदी और गहने चुराकर भागने वाले घरेलू नौकर को सेक्टर – 20 नोएडा पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है.
उसकी निशानदेही पर 30 लाख रुपये की मूल्य के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं. एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-30 में रहने वाले कपड़ा कारोबारी ध्रुव कपूर के घर से बीते दो जुलाई को उनके घरेलू नौकर राहुल सिंह ने करीब 40 लाख रुपये की कीमत के गहने और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया था.
एसपी ने बताया , शिकायत मिलते ही पुलिस ने राहुल का फोन सर्विलांस पर लगाया. जिसके आधार पर पुलिस उसे बिहार के जियर गाँव नालंदा से गिरफ्तार करने में कामयाब रही। राहुल की निशानदेही पर 30 लाख रुपये कीमत के गहने बरामद भी कर लिए गए हैं जिनमे सोने ेअरिंगन्स इयररिंग्स, सोने की झुमकी , हीरा जड़ित टॉप्स आदि जेवरात शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वालों की टीम में एसआई महेश कुमार मिश्रा, एसआई योगेंद्र सिंह कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। एसपी सिटी ने कहा टीम को पुरस्कृत करने हेतु अनुमोदन किया गया है।
यह भी देखे:-
नेफोमा के सहयोग से नि:शुल्क कोविड जांच शिविर का आयोजन
देखें VIDEO, 26 फ़रवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह पर रिपोर्ट
कोरोना को हमने हरा दिया...इसी धारणा से भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने मचाया कहर
लॉकडाउन के दौरान ये कम्पनियां करेंगी होम डिलीवरी, पढ़ें पूरी खबर
16वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान
डबल मर्डर व लूट का वांटेड बदमाश गिरफ्तार
लड़कियों के फर्जी प्रोफाइल बना कर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह सक्रिय.सोशल मीडिया यूज़ करते हैं तो रहें स...
कानपुर का अलकायदा कनेक्शन: शहर में हाई अलर्ट, कई संदिग्ध उठाए, एलआईयू सक्रिय
22 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगाई
यूपी में आज लॉकडाउन: जानें क्या खुला और कहां है पाबंदी
ग्रेटर नोएडा : नाले में गिरी कार, दो विदेशी घायल
दिल्ली सरकार : शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायत,, ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
अयोध्या : राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम होगा 'कल्याण सिंह मार्ग'
दो दिवसीय अखिल भारतीय गुर्जरी कार्निवल का हुआ समापन
सामाजिक न्याय के योद्धा, चौधरी केसरी सिंह गुर्जर का निधन
ई रिक्शा लूटेरे गिरफ्तार
