पुलिस के साथ बैठक , RWA बीटा 1 पदाधिकारियों ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया
ग्रेटर नोएडा : बीटा 1 आर डब्लूए की बैठक हुई. जिस का संचालन आलोक नागर ने व अध्यक्षता अरविन्द भाटी ने की . इस मौके पर आरडब्लूए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कासना थाने के एसएचओ रामफल सिंह और एस आई यतेन्द्र यादव और बीटा चौकी प्रभारी मौजूद रहे. आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों गुलदस्ता भेंट कर एसएचओ का स्वागत किया. उसके बाद सेक्टर के लोगों ने अपनी अपनी समस्या रखी. सेक्टर में पुलिस गश्त न होना , रेयान गोल चक्कर जाम की स्थिति को लेकर अवगत कराया गया और अनेक समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया. इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष एडवोकेट देवेन्द्र टाइगर, अध्यक्ष अरविंद भाटी, महासचिव आलोक नागर, सतीश नंबरदार,बिरजेश भाटी, कोमल ठाकुर, अनुपम यादव, ओमदत्त शर्मा,भीम सिंह भाटी, सुनील भाटी, शैलेन्द्र कुमार, काफी संख्या में सेक्टर के लोग मौजूद रहे.
